मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया कुछ दिन पहले ही ड्रग्स मामले में लिप्त पाए गए थे। दोनों पति- पत्नी की इस मामले में गिरफ्तारी भी हुई थी लेकिन गृदो दिन में दोनों को जमानत मिल गई। अब खबर है कि भारती और उनके पति हर्ष लिंबाचिया की जमानत रद्द हो सकती हैं। एनसीबी इसकी मांग कोर्ट से की है।
दरअसल हाल ही में एनसीबी ने विशेष एनडीपीसी अदालत से भारती और उनके पति हर्ष की जमानत रद्द करने का अनुरोध किया है। साथ ही उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजने के लिए निचली अदालत के आदेश को रद्द कर एजेंसी को हिरासत में उनसे पूछताछ की अनुमति देने का भी अनुरोध किया है। जिसके चलते अदालत ने मंगलवार को दंपती को नोटिस जारी किया और अगले सप्ताह मामले में सुनवाई हो सकती है।
बता दें कि भारती सिंह और उनके पति के घर पर एनसीबी ने छापेमार कार्रवाई की थी। इस दौरान इनके घर से 86.5 ग्राम गांजा बरामद हुआ था। जिसके बाद दोनों को 21 नवंबर को गिरफ्तार कर लिया गया। दो दिन बाद दोनों को 15-15 हजार रुपये के मुचलके पर एक मजिस्ट्रेटी अदालत ने जमानत दे दी थी।
गौरतलब है कि दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद से ही एनसीबी की ये कार्रवाई जारी है। जिसके चलते लगातार कई सेलिब्रिट्रीज के घर छापेमारी हो चुकी है। साथ ही कई को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ भी की जा चुकी है। इस मामले में अब तक अभिनेता अर्जुन रामपाल उनकी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला, दीपिका पादुकोण, श्रद्धा कपूर, रकुल प्रीत सिंह, सारा अली खान आदि से भी पूछताछ की जा चुकी है।
पढ़ें: आदित्य नारायण ने श्वेता अग्रवाल संग लिए सात फेरे, दूल्हा- दुल्हन की पहली तस्वीर आई सामने