फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनसीबी की हिरासत में सुशांत सिंह राजपूत के दोस्त, ड्रग्स सेवन को लेकर होगी पूछताछ

Tue, 02 Feb 2021 05:59 PM IST
प्राची प्रियम एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सुशांत सिंह राजपूत (फाइल फोटो) - फोटो : इंस्टाग्राम
नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने ड्रग्स मामले में दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के दोस्त और असिसटेंट डायरेक्टर ऋषिकेश पवार को गिरफ्तार कर लिया है। एनसीबी को लंबे समय से पवार की तलाश थी। उनपर कथित रूप से ड्रग्स के सेवन का आरोप है। अब एनसीबी पवार से उनपर लगे तमाम आरोपों को लेकर पूछताछ करेगी।
विज्ञापन

2 of 5
सुशांत सिंह राजपूत (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
रिपोर्ट के अनुसार, पवार कथित रूप से सुशांत के लिए ड्रग्स की व्यवस्था करते थे। इससे पहले जनवरी में एनसीबी ने पवार को कई बार समन भेजा, जिसके बाद उन्हें फरार घोषित कर उनकी तलाशी शुरू की।
विज्ञापन

3 of 5
सुशांत सिंह राजपूत (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
रिपोर्ट के अनुसार रिया चक्रवर्ती समेत कई आरोपियों ने अपने बयानों में पवार का नाम लिया है। जांच में जब सुशांत के नौकर दीपेश सावंत से पूछताछ की गई तब भी ऋषिकेश पवार का नाम सामने आया था।

4 of 5
सुशांत सिंह राजपूत-रिया चक्रवर्ती (फाइल फोटो) - फोटो : Social Media
दीपेश से पूछताछ के बाद एनसीबी ने पवार के घर में छापा मारा था, जिसके बाद उनका लैपटॉप और एक हार्ड डिस्क ड्राइव बरामद किया गया था। पवार न केवल सुशांत के बेहद करीबी थे, बल्कि उनके ड्रीम प्रोजेक्ट के असिसटेंट डायरेक्टर भी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Rhea Chakraborty arrested by Narcotics Control Bureau NCB - फोटो : ANI
मालूम हो कि जब से सुशांत सिंह राजपूत के मामले में ड्रग्स एंगल सामने आया है, तब से बीते कुछ महीनों में एनसीबी ने कई लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें ड्रग्स सप्लाई करने वालों से लेकर रिया और उनके भाई शोविक चक्रवर्ती तक शामिल हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें