फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुशांत सिंह राजपूत ड्रग्स केस: हरीश खान नाम के ड्रग पैडलर को NCB ने किया गिरफ्तार

Wed, 02 Jun 2021 11:05 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

  • आरोपी को एनसीबी ने एमडी ड्रग्स के साथ गिरफ्तार किया है।
  •  हरीश खान नाम के एक ड्रग पेडलर को एनसीबी ने गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
सुशांत सिंह राजपूत (फाइल फोटो) - फोटो : Instagram
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने दिवंगत बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत से जुड़े ड्रग्स मामले में हरीश खान नाम के एक ड्रग पेडलर को गिरफ्तार किया है। फिलहाल दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के मामले में भी एनसीबी लगातार जांच का दायरा आगे बढ़ा रही है। इस मामले में भविष्य में और भी गिरफ्तारियां होने की अटकलें तेज हो गई हैं।

विज्ञापन


इससे पहले हुई थी सिद्धार्थ पिठानी की गिरफ्तारी
इससे पहले सिद्धार्थ पिठानी को हैदराबाद से गिरफ्तार किया गया था। पिठानी राजपूत का दोस्त था और मुंबई की उपनगरी बांद्रा स्थित दिवंगत नेता के मकान में उनके साथ रह रहा था। अधिकारी ने बताया था कि ड्रग मामले में पिठानी की कथित भूमिका अभिनेता की मौत के बाद उभरी थी जो एनसीबी की जांच के दौरान सामने आई और इसलिए उसे गिरफ्तार किया गया।

14 जून को हैरान रह गए थे सभी
आपको बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत 14 जून को अपने घर में मृत पाए गए थे। जिसके बाद इस मामले की जांच मुंबई पुलिस और बाद में पटना पुलिस ने की। हालांकि बाद में सुशांत सिंह राजपूत की मौत की जांच सीबीआई को सौंप दी गई। वहीं इस मामले में ड्रग्स का एंगल सामने आने के बाद अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती और उनके भाई सहित कई लोगों को नारोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें