दक्षिण भारतीय सिनेमा में अभिनेता नागा चैतन्य एक जाना-माना नाम हैं। वह सुपरस्टार नागार्जुन अक्कोनी के बेटे हैं, लेकिन अपनी काबिलियत से उन्होंने साउथ इंडस्ट्री में अलग पहचान बनाई है। नागा चैतन्य को आखिरी बार तेलुगु रोमांटिक कॉमेडी फिल्म 'बंगाराजू' में देखा गया था। कुछ समय पहले वह अपनी पत्नी सामंथा रूथ प्रभु से अलग हो गए थे, हालांकि अब दोनों ही अपनी जिंदगियो में आगे बढ़ चुके हैं और अपने काम में व्यस्त हो चुके हैं। पत्नी सामंथा से अलग होने के बाद नागा चैतन्य ने अपनी पहली फिल्म साइन की है। फिल्म निर्माता ने खुद पोस्ट शेयर कर इसकी जानकारी दी है।