फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nayanthara: नयनतारा ने महिला दिवस पर मां के लिए लिखा खास संदेश, बोलीं- ‘आप जैसा होना असंभव है’

Sat, 08 Mar 2025 07:26 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Nayanthara: ‘जवान’ फिल्म एक्ट्रेस नयनतारा ने इस अंदाज में मनाया महिला दिवस। सोशल मीडिया पर लिखा एक खास संदेश। जानिए किसको बताया सबसे मजबूत।
विज्ञापन
नयनतारा - फोटो : इंस्टाग्राम@nayanthara
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आज महिला दिवस के मौके पर फिल्मी सितारे भी अपने-अपने तरीके से शुभकामनाएं दे रहे हैं। इसी क्रम में अभिनेत्री नयनतारा ने भी सोशल मीडिया पर एक खास पोस्ट के जरिए महिला दिवस की शुभकामनाएं दी हैं। अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अभिनेत्री ने अपनी मां की एक तस्वीर शेयर करते हुए दिल को छू लेने वाले शब्दों में खास नोट लिखा है।

“आप सबसे दयालू हैं अम्मा”

विज्ञापन

अपनी पोस्ट में अभिनेत्री लिखती हैं, “महिला दिवस की शुभकामनाएं, अम्मा। आप सबसे मजबूत, सबसे दयालू, प्यार और भक्ति की परिभाषा हैं। आप इतनी अच्छी हैं कि आपके जैसा बनना असंभव है। लव यू अम्मा।”

एक्ट्रेस की डॉक्यूमेंट्री में नजर आईं थीं मां

विज्ञापन

नयनतारा की मां उस वक्त सुर्खियों में आई थीं, जब उन्होंने अभिनेत्री की डॉक्यूमेंट्री ‘नयनतारा: बियॉन्ड द फेयरीटेल’ में अपनी मौजूदगी के दौरान अपनी बेटी के सिनेमा में सफर और पिछले कुछ सालों में उसके सामने आई चुनौतियों के बारे में जानकारी साझा की थी।

यह खबर भी पढ़ें: Kangana Ranaut: फिर साथ आएगी ‘तनु वेड्स मनु’ की जोड़ी, कंगना ने खत्म की माधवन के साथ अपकमिंग फिल्म की शूटिंग

हाल ही में एक्ट्रेस ने शुरू की ‘मुकुथी अम्मन 2’ की शूटिंग
नयनतारा के वर्कफ्रंट की बात करें तो हाल ही में उन्होंने ‘मुकुथी अम्मन 2’ की शूटिंग शुरू की है। सुंदर सी द्वारा निर्देशित ये फिल्म ‘मुकुथी अम्मन’ का सीक्वेल है, जिसे आरजे बालाजी ने डायरेक्ट किया था। फिल्म के पहले भाग में एंगेल्स नामक एक पत्रकार की कहानी है जो अपने परिवार के साथ रहता है। हालांकि, कहानी तब बदल जाती है जब उसके पैतृक मंदिर के देवता उसके घर पर आकर उसकी इच्छाएं पूरी करते हैं, आशीर्वाद देते हैं और नकली धर्मगुरुओं को बेनकाब करने के लिए व्यंग्य करते हैं।

यह खबर भी पढ़ें: Rajinikanth: रजनीकांत ने संगीतकार इलैयाराजा की खास उपलब्धि के लिए दी बधाई, बोले- ‘आपने भारत को गर्व कराया है’

जल्द ही नेटफ्लिक्स पर ‘टेस्ट’ में नजर आएंगी नयनतारा
अभिनेत्री जल्द ही फिल्म ‘टेस्ट’ में नजर आएंगी, जो 14 मार्च से ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज की जाएगी। इस फिल्म में उनके साथ आर माधवन और सिद्धार्थ भी मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। नयनतारा इसके अलावा और भी कई प्रोजेक्ट्स पर काम कर रही हैं, जिनमें यश स्टारर ‘टॉक्सिक’, ‘एमएमएमएन’ और ‘डियर स्टूडेंट्स’ के नाम शामिल हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें