फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaliya: संपत्ति विवाद के बीच आलिया ने की पैटरनिटी टेस्ट की मांग, नवाजुद्दीन के खिलाफ कोर्ट में दाखिल की अर्जी

Sat, 11 Feb 2023 09:23 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

आलिया ने एक्टर से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया जो काफी हैरान कर देने वाला है। वहीं, अब खबर आ रही है कि पत्नी आलिया ने फैमिली कोर्ट में पैटरनिटी टेस्ट की अर्जी दाखिल की है।
विज्ञापन
नवाजुद्दीन और आलिया - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। एक्टर और उनकी पत्नी आलिया सिद्दीकी के बीच चल रहा विवाद अब कोर्ट में पहुंच गया है, जिसके बाद नवाजुद्दीन की मां ने उनकी पत्नी के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज करवाई। आलिया ने एक्टर से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया जो काफी हैरान कर देने वाला है। वहीं, अब खबर आ रही है कि पत्नी आलिया ने फैमिली कोर्ट में पैटरनिटी टेस्ट की अर्जी दाखिल की है।

विज्ञापन

नवाजुद्दीन और आलिया - फोटो : social media
दरअसल, आलिया सिद्दीकी ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर नवाजुद्दीन के साथ बात करते हुए एक वीडियो शेयर किया। वीडियो में आलिया घर के अंदर और नवाजुद्दीन गेट के बाहर खड़े हुए बात कर रहे हैं। इस वीडियो के साथ आलिया ने एक लंबा-चौड़ा कैप्शन भी लिखा, जिसमें उन्होंने बताया कि मुझे अपने 18 साल एक ऐसे शख्स को देने का अफसोस है, जिसकी नजरों में मेरी कोई कीमत नहीं है।

Sangharsh 2: 'संघर्ष 2' का धमाकेदार फर्स्ट लुक जारी, शर्टलेस खेसारी लाल यादव को देख फैंस को याद आए सलमान खान

नवाजुद्दीन और आलिया - फोटो : social media

नवाजुद्दीन के अपने बच्चे को अस्वीकार करने के मामले पर कोर्ट में पैटरनिटी टेस्ट की अर्जी डाली है, जिससे यह साबित हो जाए कि उनका छोटा बेटा किसी और का नहीं बल्कि नवाजुद्दीन का अपना बेटा है। इससे पहले भी आलिया ने अभिनेता से तलाक लेने की बात को एक इंटरव्यू में बताया था। आलिया ने यह भी दावा किया था कि नवाज अपने दूसरे बच्चे को अपनाने के लिए तैयार नहीं है।

Ekta Kapoor: ऑल्ट बालाजी का नया नाम तय, एकता कपूर और उनकी मां के इस्तीफे के बाद टीम ने लिया फैसला

विज्ञापन

नवाजुद्दीन और आलिया - फोटो : social media

बता दें कि नवाजुद्दीन की पत्नी आलिया ने इससे पहले एक्टर और उनके परिवार पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा था कि, मुझे अपने ही घर में कमरे में बंद रखा जाता है। बात करें नवाजुद्दीन की तो उन्होंने अभी तक इस मामले पर किसी भी तरह की प्रतिक्रिया नहीं दी है। अभिनेता की पत्नी आए दिन उन पर अलग अलग इल्जाम लगा रही हैं और उनसे जवाब मांग रही हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें