फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवाजुद्दीन सिद्दीकी की पत्नी ने बुढ़ाना जाकर दर्ज कराया अपना बयान, मुंबई में कराई थी एफआईआर

Mon, 14 Sep 2020 10:54 AM IST
anand anand अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
नवाजुद्दीन सिद्दीकी, आलिया सिद्दीकी - फोटो : file photo
विज्ञापन

अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी और उनकी पत्नी आलिया सिद्दीकी के बीच तलाक और घरेलू हिंसा का चल रहा मामला लंबा खिंचता हुआ नजर आ रहा है। रविवार को आलिया ने नवाजुद्दीन के मूल निवास बुढ़ाना जाकर वहां के पुलिस स्टेशन में नवाज और उनके परिवार के खिलाफ अपना बयान दर्ज करवाया है।

विज्ञापन


उत्तर प्रदेश पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक आलिया ने अपना यह बयान नवाज और उनके परिवार पर लगाए आरोपों के आधार पर ही दिया है। जुलाई महीने की 27 तारीख को आलिया ने मुंबई के एक पुलिस स्टेशन में नवाजुद्दीन और उनके परिवार के खिलाफ एक एफआईआर दर्ज कराई थी। यह मामला मुंबई का नहीं था इसलिए उस शिकायत को मुजफ्फरनगर के पास बुढ़ाना के लिए स्थानांतरित किया गया। उस एफआईआर की एवज में ही आलिया को मुंबई से बुढाना अपना बयान दर्ज करने पुलिस स्टेशन जाना पड़ा।

विज्ञापन

पत्नी आलिया के साथ नवाजुद्दीन सिद्दीकी - फोटो : file photo
आलिया ने अपने बयान में उन्हीं आरोपों को फिर से दोहराया है जो उन्होंने मुंबई में दर्ज कराई एफआईआर में शामिल किए थे। आलिया का आरोप है कि उनसे वर्ष 2012 में नवाजुद्दीन के भाई मिन्हाजुद्दीन सिद्दीकी ने छेड़छाड़ की थी जिसकी शिकायत उन्होंने उनके परिवार से भी की थी। हालांकि, बात बढ़े न इसलिए उनके परिवार ने उन्हें चुप्पी साधने के लिए बोला। परिवार का मानना था कि घर की बात है, घर में ही सुलझ जाए तो बेहतर होगा। हालांकि, उस पर घर के किसी सदस्य ने कोई कार्यवाही नहीं की।

उधर, नवाजुद्दीन का परिवार आलिया के लगाए सभी आरोपों को खारिज करता है। उनका कहना है कि आलिया झूठी हैं और उनके घर में इस तरह की कभी कोई घटना नहीं हुई। आलिया ने जब अपना बयान बुढ़ाना जाकर दर्ज कराया, उस वक्त नवाजुद्दीन शहर में नहीं थे। बेशक, आलिया ने नवाज के शहर जाकर अपना बयान दर्ज कराया है लेकिन वह उनसे मिलने उनके घर नहीं गईं। आलिया अदालत में नवाजुद्दीन से तलाक की अर्जी भी डाल चुकी हैं। इसके बाद से ही इन दोनों के बीच में खूब बयानबाजी हो रही है।

पढ़ें: जन्मदिन पर आराम नहीं काम करेंगे आयुष्मान खुराना, अगली फिल्म के लिए बहा रहे पसीना
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें