फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवाजुद्दीन सिद्दीकी के खिलाफ पत्नी आलिया ने दर्ज कराई शिकायत, बलात्कार और धोखाधड़ी का लगाया है आरोप

Wed, 23 Sep 2020 09:02 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
पत्नी आलिया के साथ नवाजुद्दीन सिद्दीकी - फोटो : file photo
विज्ञापन

नवाजुद्दीन सिद्दीकी एक बार फिर से कानूनी परेशानी में घिर गए हैं। उनकी पत्नी आलिया ने एक्टर के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए बलात्कार और धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। ये शिकायत मुंबई के वर्सोवा पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई गई है। आलिया की शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

विज्ञापन


नवाजुद्दीन के खिलाफ एक विस्तृत लिखित शिकायत दर्ज करते हुए आलिया के वकील ने कहा, “मेरे मुवक्किल ने वर्सोवा पुलिस स्टेशन में बलात्कार, धोखाधड़ी की विस्तृत लिखित शिकायत दर्ज की है। नवाजुद्दीन सिद्दीकी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 420 और 493 के तहत केस दर्ज किया गया है। आलिया अदालत में नवाजुद्दीन से तलाक की अर्जी भी डाल चुकी हैं। इसके बाद से ही इन दोनों के बीच में खूब बयानबाजी हो रही है।
 

विज्ञापन

नवाजुद्दीन सिद्दीकी, आलिया सिद्दीकी - फोटो : Social Media
इससे पहले आलिया ने नवाजुद्दीन के मूल निवास बुढ़ाना में नवाज और उनके परिवार के खिलाफ अपना बयान दर्ज करवाया था। आलिया ने अपना यह बयान नवाज और उनके परिवार पर लगाए आरोपों के आधार पर ही दिया था। जुलाई महीने की 27 तारीख को आलिया ने मुंबई के एक पुलिस स्टेशन में नवाजुद्दीन और उनके परिवार के खिलाफ एक एफआईआर दर्ज कराई थी। यह मामला मुंबई का नहीं था इसलिए उस शिकायत को मुजफ्फरनगर के पास बुढ़ाना के लिए स्थानांतरित किया गया। उस एफआईआर की एवज में ही आलिया को मुंबई से बुढाना अपना बयान दर्ज करने पुलिस स्टेशन जाना पड़ा।

नवाजुद्दीन सिद्दीकी कोविड-19 लॉकडाउन के कारण मुंबई से बुढाना में अपने पैतृक स्थान लौट आए थे और तब से यहीं रह रहे हैं। नवाजुद्दीन सिद्दीकी की पत्नी आलिया ने मुंबई में रिपोर्ट दर्ज कराई थी तो परिवार की ओर से फैजुद्दीन सिद्दीकी ने सफाई देते हुए कहा था कि आलिया सिद्दीकी से उनके भाई नवाजुद्दीन का तलाक हो चुका है। आलिया उनपर और परिवार पर झूठा आरोप लगा रही हैं, जो निराधार है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें