अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्धीकी अभिनय की कसौटी पर खरे उतरते हैं। उनकी एक्टिंग को पसंद करने वालों की कमी नहीं है। मगर, इसके बाद भी उनकी फिल्में रिलीज के लिए मुश्किलों से गुजर रही हैं। जी हां, अभिनेता की फिल्म अपनी बॉक्स ऑफिस रिलीज का इंतजार कर रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक नवाजुद्दीन की फिल्म 'जोगीरा सारा रा रा' फिल्म की शूटिंग पिछले साल फरवरी में पूरी हो गई थी। तभी से यह फिल्म रिलीज की बाट जोह रही थी। लेकिन, इन दिनों बॉलीवुड फिल्मों का जो हाल हो रहा है, उसे देखते हुए नवाजुद्दीन की फिल्म के मेकर्स ने इसे सिनेमाघरों में रिलीज करने की बजाय सीधे ओटीटी पर रिलीज करने का फैसला कर किया है। रिपोर्ट्स की मानें तो अब यह फिल्म 9 सितंबर को एक ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी।