फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'मंटो' का टीजर रिलीज, एक बार फिर नवाजुद्दीन सिद्दीकी दर्शकों के दिल को जीत लेंगे

Sun, 13 May 2018 01:04 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
अपनी एक्टिंग से दर्शकों को कायल करने वाले नवाजुद्दीन सिद्दीकी एक बार फिर से दमदार किरदार से अपने फैंसा का दिल जीतते नजर आएंगे। लंबे समय से चर्चित उनकी फिल्म 'मंटो' का टीजर रिलीज हो गया है। नवाजुद्दीन सिद्दीकी की यह फिल्म मशहूर लेखक सआदत हसन मंटो की जिंदगी पर आधारित है। फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी 'मंटो' के किरदार में नजर आएंगे। 
विज्ञापन


'मंटो' फिल्म की कहानी को लिखा और निर्देशन एक्ट्रेस नंदिता दास ने किया है। सोशल मीडिया पर आते ही फिल्म के टीजर को नवाजुद्दीन सिद्दीकी के फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ परेश रावल, ऋषि कपूर, रसिका दग्गल और ताहिर राज भसीन मुख्य भूमिका में नजर आएंगी।

टीजर देखकर कहा जा सकता है कि 'मंटो' में नंदिता दास ने लेखक सआदत हसन मंटो के पारिवारिक जिंदगी को बयां किया गया है। दमदार डायलॉग्स के साथ नवाजुद्दीन सिद्दीकी का सिगरेट और शराब पीने का स्लाइल फिल्म को बेहद खास बनाता हैं। भारत में रिलीज से पहले फिल्म मंटो को 13 मई को कान्स फिल्म फेस्टिवल में दिखाया जाएगा। कान्स फिल्म फेस्टिबल में मंटो 'अन सर्टन रिगार्ड' सेक्शन में दिखाई जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें