बॉलीवुड अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी को पिछले साल राम-लीला में किरदार निभाने से रोक दिया गया था। अपने घर बुढ़ाना में जब वो राम-लीला की तैयारी कर रहे थे तब शिवसेना ने इस पर आपत्ति जताई थी कि एक मुस्लिम राम-लीला का हिस्सा कैसे हो सकता था। आज अपने बेटे को भगवान श्रीकृष्ण के किरदार में देख कर वो काफी खुश हैं।
पढ़ें: 'बाबूमोशाय बंदूकबाज' फिल्म का आइटम नंबर 'घुंघटा' रिलीज
नवाजुद्दीन ने ट्विटर पर अपने बेटे की कृष्ण बने तस्वीर शेयर की और लिखा कि वो काफी खुश हैं। उन्होंने लिखा, 'मुझे खुशी है कि मेरे बेटे के स्कूल ने उसे 'नटखट नंदलाला' बनने का मौका दिया।'
I am glad to the school of my kid . Who gave him an opportunity to play the character of " natkhat nandlala" pic.twitter.com/pJ9V1MHffX
— Nawazuddin Siddiqui (@Nawazuddin_S) August 13, 2017