ईद के दिन शुरू हुई 'तुम्बाड 2' की शूटिंग
नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने बताया कि इस बार उनकी ईद काम के बीच ही बीतेगी। नवाजुद्दीन फिल्म 'तुम्बाड 2' को लेकर बहुत उत्साहित हैं। नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने कहा कि उनका यह किरदार काफी अलग है। इस फिल्म में कई रंग देखने को मिलेंगे।
कैसी थी पहली फिल्म 'तुम्बाड'
'तुम्बाड' का पहला भाग साल 2018 में आया था। इस हॉरर फिल्म में सोहम शाह ने मुख्य भूमिका निभाई थी। फिल्म की कहानी महाराष्ट्र के 'तुम्बाड' गांव में छिपे एक खजाने और इंसानी लालच के इर्द-गिर्द घूमती है। यह पहली भारतीय फिल्म थी जिसका प्रीमियर वेनिस अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में हुआ था।
'तुम्बाड 2' की रिलीज
फिल्म 'तुम्बाड' का दूसरा भाग 3 दिसंबर 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होगा। फिल्म के मेकर्स ने सोशल मीडिया पर पोस्टर शेयर कर इसकी जानकारी दी थी। इस बार फिल्म का निर्देशन आदेश प्रसाद कर रहे हैं। सोहम शाह फिल्म्स और पेन स्टूडियोज मिलकर इसे बना रहे हैं।