फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिल्म 'मॉम' में कुछ इस तरह दिखेंगे नवाजुद्दीन सिद्दीकी

Thu, 04 May 2017 12:52 PM IST
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह
विज्ञापन
नवाजुद्दीन सिद्दकी - फोटो : Twitter
विज्ञापन
नवाजुद्दीन सिद्दकी जल्द ही श्रीदेवी की फिल्म 'मॉम' में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में उनके किरदार की काफी चर्चा थी और लुक देख कर लग रहा है कि वह जायज भी थी। फिल्म से नवाज का लुक रिलीज कर दिया गया है।
विज्ञापन


नवाज ने ट्विटर पर अपना लुक रिवील करते हुए लिखा, 'चीजें जो दिखती हैं वह होती नहीं हैं। रूप भ्रामक भी हो सकते हैं।' नवाज अपने हर किरदार में ढल जाने के लिए जाने जाते हैं। उन्हें इस लुक में पहचान पाना काफी मुश्किल है। तस्वीर में वह आधे गंजे और चश्मा लगाए नजर आ रहे हैं। ऐसा पहली बार होगा जब नवाज इस तरह के किरदार में दिखेंगे।

ये भी पढ़ें: 'शिवगामी' और 'कटप्पा' के रोमांस का वीडियो, सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल

फिल्म के बारे में नवाज ने कहा था कि इस लुक को फाइनल करने में फिल्म के डायरेक्टर रवि उदयवर को 15 दिन लगे थे। पहले फिल्म का किरदार सोचा जाता है लेकिन 'मॉम' के लिए पहले लुक पर चर्चा हुई थी। इस लुक में नकली बॉडी पार्ट्स का इस्तेमाल किया गया था जिसे लगाने और हटाने में तकरीबन तीन घंटे का समय लगता था।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: नवाजुद्दीन का 'डीएनए टेस्ट', कितने हिंदू और कितने मुस्लिम निकले

श्रीदेवी और नवाजुद्दीन सिद्दकी की ये फिल्म 7 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। दोनों के अलावा फिल्म में अक्षय खन्ना भी मुख्य भूमिका में हैं।
  Things may not be what they seem. #LooksCanBeDeceptive @MOMTheMovie @SrideviBKapoor @ZeeStudios_ pic.twitter.com/Fj9MYotc9g — Nawazuddin Siddiqui (@Nawazuddin_S) May 4, 2017
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें