फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता का निधन, नहीं पहुंच पाए नवाजुद्दीन सिद्दीकी

विज्ञापन
विज्ञापन
अपने शानदार अभिनय से बॉलीवुड में खास पहचान बनाने वाले अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्धीकी के पिता नवाबुद्दीन सिद्दीकी का सोमवार निधन हो गया। इंडियन एक्सप्रेस की खबर के अनुसार, अभिनेता के पिता की मौत ब्रेन हैमरेज के कारण हुई है। नवाजुद्दीन सिद्दीकी अपनी फिल्म में व्यस्त होने के कारण आखिरी समय में अपने पिता के पास नहीं रह सके।
विज्ञापन


हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'बजरंगी भाईजान' में पाकिस्तानी पत्रकार का रोल करने वाले नवाजुद्दीन सिद्धीकी के पिता नवाबुद्दीन ने सोमवार को उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में तारावती अस्पताल में आखिरी सांस ली। नवाजुद्दीन सिद्दीकी का परिवार उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के बुढ़ाना कस्बे में रहता है।

नवाज के पिता लंबे समय से बीमारी से जुझ रहे थे। उन्होने मुंबई और दिल्ली के कई अस्पतालों में भर्ती किया गया था। लेकिन उनकी तबीयत में सुधार नहीं हो सका। सोमवार को घर पर ही उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर उन्हे सहारनपुर के तारावती अस्पताल ले जाया गया। जहां उनकी मौत हो गई। मुजफ्फरनगर के बुढाना कस्बे में हीं उनको सुपुर्दे-खाक किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंतिम संस्कार में नवाजुद्दीन के साथ पहुंचेगे कई बॉलीवुड के सितारे

अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी के भाई अलमासुद्दीन ने बताया कि नवाजुद्दीन सिद्दीकी फिल्मों में व्यस्त होने के कारण आखिरी वक्त में पिता के पास नहीं थे। उन्होने बताया कि नवाज को खबर कर दी गई है और वो मुंबई से चल चुके हैं।

अलमासुद्दीन ने बताया कि नवाज मंगलवार को दोपहर तक पैतृक कस्बे बुढ़ाना में पहुंच जाएंगे, इसके बाद उनके पिता नवाबुद्दीन को सुपुर्दे-खाक किया जाएगा।

'बजरंगी भाईजान' और 'किक' में नवाजुद्दीन के साथ-साथ काम कर चुके सलमान खान के उनके पिता के दफ्न में शामिल होने के लिए पहुंचने की खबर नहीं है। क्योंकि सलमान इस समय काफी व्यस्त हैं। हालांकि नवाजुद्दीन के साथ बॉलीवुड के कई सितारों के आज मुजफ्फरनगर पहुंचने की उम्मीद की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें