फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब नवाज भी पेड़ों के इर्द-गिर्द नाचेंगे

Wed, 03 Aug 2016 10:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
विज्ञापन
अभी तक रियलिस्टिक भूमिकाओं में पर्दे पर दिखने वाले नवाजुद्दीन सिद्दिकी पर बॉलीवुड का रंग चढ़ रहा है और आने वाली फिल्मों वह बॉलीवुड अंदाज में नाचते-गाते नजर आएंगे। उनकी ऐसी एक फिल्म अली की शूटिंग पूरी हो चुकी है और दूसरी नाच-गाने वाली फिल्म होगी माइकल मुन्ना। इसमें नवाज के साथ टाइगर श्रॉफ होंगे।
विज्ञापन


सोहेल खान के निर्देशन में तैयार में स्पोर्ट्स-ड्रामा अली में नवाज के साथ जैकलीन फर्नांडिज हैं। जिसमें वह एक मोहल्ले के ऐसे बदमाश बने हैं जो आगे जाकर बड़ा प्रोफेशनल गोल्फर बन जाता है। फिल्म में नवाज गाने गाते नजर आएंगे। खबर है कि खुद सलमान खान गाना गा रहे हैं, जो नवाज पर फिल्माया जाएगा।

सूत्रों के अनुसार फिल्म सितंबर में रिलीज होगी। हालांकि इसकी आधिकारिक घोषणा बाकी है। दूसरी तरफ नवाज हीरोपंती और बागी के लेखक-निर्देशक सब्बीर खान की मुन्ना माइकल में ग्रे किरदार के लिए साइन किए गए हैं। इस म्यूजकल फिल्म में नवाज डांसर बने टाइगर श्रॉफ के प्रतिद्वंद्वि के रूप में दिखेंगे। यानी वह भी नाचेंगे-गाएंगे।
विज्ञापन


सब्बीर के अनुसार नवाज का किरदार जटिल है। प्यार, ईर्ष्या, महत्वाकांक्षा, नफरत उसमें सब कुछ दिखेगा। इस फिल्म में उन पर बाकायदा कोरियोग्राफी द्वारा तैयार गाने फिल्माए जाएंगे। फिल्म की शूटिंग सितंबर में मुंबई में शुरू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें