'गैंग्स ऑफ वासेपुर', 'कहानी', 'तलाश' और 'आत्मा' जैसी कॉमर्शियल फिल्मों के जरिए अपने टेलेंट की धाक जमा चुके नवाजुद्दीन सिद्दीकी के नाम अब एक नया रिकॉर्ड बनने वाला है।
इस साल उनकी तीन फिल्मों 'मानसून' 'शूटआउट', 'डब्बा' और 'बॉम्बे टॉकीज' को अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल कांस में प्रविष्टि मिली है।
वे ऐसे पहले भारतीय एक्टर हैं, जिन्हें यह उपलब्धि हासिल हुई है।
उनकी ये फिल्में मुख्य फेस्टिवल सर्किट में तो दिखाई ही जाएंगी, प्रतियोगी फिल्मों के बीच भी वे मौजूद रहेंगी।
उल्लेखनीय है कि पिछले साल भी नवाजुद्दीन की दो फिल्में 'गैंग्स ऑफ वासेपुर 'और 'मिस लवली' कांस गई थीं और इन दोनों ही फिल्मों को भरपूर सराहा गया था।