अपने अभिनय के लिए चर्चा में रहने वाले नवाजुद्दीन सिद्दीकी इन दिनों पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। अभिनेता इस समय अक्सर अलग-अलग मुद्दों पर खुलकर अपनी राय रख रहे हैं। इसी क्रम में हाल ही में नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने डिप्रेशन पर बात की है। अभिनेता ने इस बीमारी को लेकर बड़ी बात कहते हुए कहा कि डिप्रेशन एक शहरी कॉन्सेप्ट है, पैसे का प्रतिफल है और यह उन लोगों के लिए मौजूद नहीं है, जिनके पास विशेष अधिकार नहीं हैं। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के एक छोटे से शहर बुढ़ाना में पैदा हुए अभिनेता का मानना है कि ग्रामीण लोगों में यह बीमारी नहीं है।