फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवाज की फिल्म 'बाबूमोशाय बंदूकबाज' का टीजर पोस्टर रिलीज

Wed, 29 Mar 2017 02:56 PM IST
amarujala.com- Presented By: पवनप्रीत कौर
विज्ञापन
नवाजुद्दीन सिद्दीकी
विज्ञापन
एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी की फिल्म 'बाबूमोशाय बंदूकबाज' का टीजर पोस्टर रिलीज कर दिया गया है। इस फिल्म को कुशन नंदी ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में नवाज बाबू नाम के लड़के का किरदार निभाते नजर आएंगे। फिल्म की कहानी नवाज के दोस्तों, दुश्मनों, उसके प्यार और बदले के इर्द-गिर्द घूमती है।
विज्ञापन


इस फिल्म को किरन श्याम श्रॉफ और अश्मिथ कुंदर ने प्रोड्यूस किया है।

इस फिल्म में नवाज एक शूटर के रोल में नजर आएंगे। इस किरदार को निभाने के लिए नवाज ने बंदूक चलाने की स्पेशल ट्रेनिंग भी ली है। 

इस पोस्टर में दिख रहा है कि नवाज लुंगी पबने हाथ में एक डिब्बा लिए जा खेतों की ओर जा रहे हैं और उनकी लुंगी के पीछे बंदूक भी रखी हुई है। पोस्टर तो काफी दमदार है लेकिन फिल्म कैसी होगी इसका पता भी जल्द ही लग जाएगा। इस फिल्म को लेकर ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि नवाज इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छता अभियान की धज्जियां उड़ाते दिखेंगे।

इस पोस्टर को नवाज ने अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है।

देखें पोस्टर-
  Teaser Poster of my next #BabumoshaiBandookbaaz @BabuBandookbaaz @KushanNandy pic.twitter.com/R35SLVn60r — Nawazuddin Siddiqui (@Nawazuddin_S) March 29, 2017
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें