फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nawazuddin Siddiqui: नवाज की बेटी की पहली एक्टिंग परफाॅर्मेंस, 15 की उम्र में पिता जैसी अदाकारी की झलक

Tue, 15 Jul 2025 05:25 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Nawazuddin Siddiqui Daughter Viral Video: नवाजुद्दीन सिद्दीकी की बेटी शोरा की पहली एक्टिंग परफॉर्मेंस सोशल मीडिया पर चर्चा में है। क्या वह भी बॉलीवुड के स्टार किड की तरह एक्टिंग की दुनिया का हिस्सा बनना चाहती हैं? इस वीडियो को नवाजुद्दीन ने खुद साझा किया है।

विज्ञापन
नवाजुद्दीन सिद्दीकी की बेटी शोरा - फोटो : इंस्टाग्राम@nawazuddin._siddiqui
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नवाजुद्दीन सिद्दीकी बॉलीवुड के उम्दा कलाकार हैं, अब बेटी शोरा भी उनके रास्ते पर चलना चाहती हैं। हाल ही में अभिनेता ने अपने सोशल मीडिया पेज पर बेटी की पहली एक्टिंग परफॉर्मेंस का वीडियो शेयर किया। वीडियो में नवाज की बेटी की एक्टिंग देखकर यूजर्स हैरान हो गए। 

विज्ञापन


नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने पोस्ट किया वीडियो 
नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर बेटी शोरा की एक वीडियो साझा की, जिसमें वह इंग्लिश में कुछ डायलॉग्स बोल रही हैं। नवाज ने इस वीडियो के साथ एक कैप्शन भी लिखा है, ‘क्या मैं अंदर आ सकती हूं(Can I come in), सीन वन। वीडियो देखकर ऐसा लग रहा है कि वह किसी थिएटर प्ले की प्रैक्टिस कर रही हैं।

ये खबर भी पढ़ें: Nawazuddin Siddiqui: जब बेटी के साथ बैग खरीदने मॉल पहुंचे थे नवाजुद्दीन, कीमत सुनकर जल गया था मन  


यूजर्स ने शोरा की एक्टिंग को सराहा 
नवाजुद्दीन सिद्दीकी की बेटी की एक्टिंग देखकर यूजर्स काफी हैरान हुए। 15 साल की छोटी सी उम्र में वह कमाल का अभिनय कर रही हैं। एक यूजर ने शोरा सिद्दीकी की एक्टिंग देखकर कमेंट किया, ‘बहुत ही नेचुरल, एफर्टलेस एक्ट्रेस, ईश्वर आपको खुश रखे बेटा।’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘उम्मीद है कि आप एक दिन अच्छी अदाकारा बनेंगी, आपको शुभकामनाएं।’ एक और यूजर शोरा की एक्टिंग से खुश होकर लिखता है, ‘पिता (नवाज) की आंखों में छुपे ख्वाब को आप पहचानती हैं, बेटा। शाबाश।’ कई यूजर्स ने शोरा की आंखों पर ध्यान दिया, वह बिल्कुल नवाज जैसी दिखती हैं। 

विज्ञापन


इन फिल्मों में नजर आएंगे नवाजुद्दीन सिद्दीकी
नवाजुद्दीन सिद्दीकी के करियर फ्रंट की बात करें तो वह इस साल कई फिल्मों में नजर आएंगे। ‘रात अकेली है 2’, ‘नूरानी चेहरा’ और ‘संगीन’ नाम की अलग-अलग जॉनर की फिल्मों का हिस्सा बनेंगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें