Nawazuddin Siddiqui Aaliya Siddiqui
- फोटो : social media
बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी अपने बेहतरीन अभिनय के लिए जाने जाते हैं। एक्टर ने अपने दम पर फिल्म इंडस्ट्री में पहचान बनाई है। हालांकि बीते काफी दिनों से एक्टर अपनी फिल्मों को लेकर नहीं, अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। दरअसल, एक्टर और उनकी पत्नी आलिया के बीच विवाद चल रहा है, जिसको लेकर वह आए दिन खबरों में नजर आ रहे हैं। वहीं, कुछ वक्त पहले एक्टर ने अपने ट्विटर हैंडल पर ट्वीट कर बच्चों की पढ़ाई को लेकर एक सवाल उठाया था, जिस पर हाल ही में उनकी पत्नी आलिया ने रिएक्ट किया है।
बच्चों की पढ़ाई पर नहीं पड़ रहा कोई असर
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में नवाजुद्दीन की पत्नी नजर आ रही हैं। जहां पर उनसे बच्चों की पढ़ाई को लेकर बात की गई है। इस पर आलिया ने कहा कि बच्चों की पढ़ाई पर कोई भी असर नहीं पड़ रहा है। कोई भी क्लास मिस नहीं हो रही है। हालांकि उससे बेहतर ही हो रही है, जितना बच्चे दुबई में कर रहे थे, उससे कई ज्यादा बेहतर भारत में हो रही है, तो उनकी कोई भी चीज पर असर नहीं हो रहा है। बच्चों की पढ़ाई का पूरा ध्यान रखा जा रहा है। आपको बता दें कि नवाजुद्दीन सिद्दीकी और आलिया सिद्दीकी के दो बच्चे है, जिसमें से एक बेटा है और एक बेटी है।
जल्द होगा नवाज और आलिया का तलाक
आपको बता दें कि हाल ही में एक्टर की पत्नी ने एक इंटरव्यू के दौरान तलाक को लेकर बात की थी। उन्होंने बताया था कि नवाजुद्दीन और उनका तलाक जल्द ही ऑफिशियल तौर पर होने वाला है। वहीं, नवाजुद्दीन ने अपने बच्चों की कस्टडी के लिए कोर्ट में अर्जी दायर की है। आलिया का कहना है कि वह ऐसा नहीं होने दूंगी, क्योंकि बच्चे मेरे ही साथ रहेंगे। हाल ही में एक्टर ने अपनी पत्नी और भाई शमास पर 100 करोड़ की मानहानि का केस दर्ज करवाया था।
Citadel New Trailer: 'सिटाडेल' का नया ट्रेलर रिलीज, रिचर्ड मैडेन संग जबर्दस्त एक्शन कर प्रियंका ने जीता दिल