फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवाजुद्दीन सिद्दीकी लेकर आएंगे अपनी आत्मकथा!

Tue, 25 Jul 2017 09:37 PM IST
amarujala.com- Presented by: कुशमिता राणा
विज्ञापन
नवाजुद्दीन सिद्दीकी
विज्ञापन
नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने अपने काम से दिखाया है कि चाहें कितना भी जटिल किरदार हो, सामने कितना भी बड़ा स्टार हो, वो अपना किरदार इतने बखूबी से निभाते हैं। यही वजह है कि सिर्फ उनके चाहनेवाले ही नहीं बल्कि आलोचक भी उनकी वाहवाही करते रहते हैं। पात्रों के बारे में सूक्ष्म चित्रण के लिए नवाजुद्दीन की हमेशा से ही सराहना होती रही है। उनके काम में एक चौंका देने वाली विविधता है।
विज्ञापन

 
ऐसा उद्योगजगत जहां कई बार पक्षपात होने की बात होती है, वहा नवाजुद्दीन ने विशुद्ध रूप से प्रतिभा और कड़ी मेहनत के बल पर अपने लिए एक वर्ग बनाया है। बहुमुखी अभिनेता से हमेशा उनकी इस यात्रा के बारे में पूछा जाता है । इसी सवाल का जवाब देने के लिए नवाजुद्दीन सिद्दीकी 'द इन्क्रिडिबल लाइफ ऑफ  ड्रामा किंग ऑफ इंडिया' नाम से अपनी आत्मकथा जारी करेंगे।
 
यह पुस्तक पत्रकार रितुपर्णा चटर्जी और उनके बीच की बातचीत के रूप में लिखी गया है और यह किताब नवाजुद्दिन की कठिनाईयों से लबरेज यात्रा पर रोशनी डालेगी।
विज्ञापन

 
नवाजुद्दीन कहते हैं, "हमने लगभग दो साल पहले इस किताब पर काम करना शुरू किया था। मैं गांव में रहता था, तब से लेकर मेरे अभिनेता होने तक के मेरे जीवन के सफर के बार में इस किताब में लिखा गया हैं। हमने कुछ समय पहले ही इस किताब पर काम शुरू किया था। अब दो महीने में यह किताब लॉन्च की जाएगी।"
विज्ञापन

यूं बयां की दिल की बात

नवाजुद्दीन सिद्दीकी
एक किसान के घर में जन्मे नवाजुद्दीन को इस बात का अंदाजा ही नहीं था, की अपने हुनर को वह एक दिन दुनियाभर के दर्शकों तक पहुंचाएगें। नवाजुद्दीन कहते हैं, “किसी को भी मेरे बचपन के बारे में पता नहीं था। और एक किसान के बेटे को अपने संयुक्त परिवार से निकलकर फिल्म इंडस्ट्री में नाम बनाना कितनी मुश्किल बात हैं, इसकी किसको जानकारी नहीं हैं।"

आगे बात करते हुए नवाजुद्दीन बोले, "इस दुनिया का हिस्सा बनना केवल एक सपना ही हो सकता है। मेरे माता-पिता और पूरे गांव का मुझे यहां तक पहुंचाने में कितना बड़ा योगदान हैं, इस बारे में यह किताब आपको बताएगी। इसके अलावा मेरे थिएटर में काम करने के खूबसूरत दिनों के बारे में भी आपको पता चलेगा। मुझे लगता हैं, लोगों को मेरे जीवन की कई सारी अनकही और दिलचस्प बातें यह किताब बताएगी।“
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें