इस शुक्रवार को दो अलग-अलग तरह की फिल्में रिलीज हो रही हैं। एक फिल्म पूरी तरह से कॉमेडी है तो दूसरी एक्शन। हां रोमांस का एक ट्रैक दोनों ही फिल्मों में देखने को मिलेगा।
रोहन शिप्पी निर्देशित फिल्म 'नौटंकी साला' इस शुक्रवार को रिलीज हो रही है। इस फिल्म में कुणाल कपूर और आयुष्मान खुराना मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। आयुष्मान इसके पहले 'विक्की डोनर' और कुणाल कपूर, 'देल्ही बेली' से चर्चा में रहे थे।
थिएटर के बैकग्राउंड पर बनी इस सिचुवेशनल कॉमेडी में दर्शकों को रोमांस का एक ट्रायएंगल भी देखने को मिलेगा। इस फिल्म का नाम 'शोले' फिल्म के एक डायलॉग "नौटंकी साला" से प्रेरित है।
'शोले' फिल्म का निर्देशन रोहन शिप्पी के पिता रमेश शिप्पी ने किया था।
रिलीज हो रही दूसरी फिल्म एक्शन फिल्म है। कमांडो वन मैन आर्मी फिल्म में कंमाडो की भूमिका विद्युत जमवाल निभा रहे हैं। पूजा चोपड़ा फिल्म में मुख्य नायिका हैं।
इस फिल्म का निर्देशन दिलीप घोष ने किया है। विपुल शाह इस फिल्म के निर्माता हैं।