अपने बेहतरीन अदाकारी के लिए नेशनल पुरास्कार जीत चुकी भारत की मशहूर अभिनेत्री का 51 साल की उम्र में एक होटल में निधन हो गया है। खबर फैलते ही इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। उनका निधन सोमवार सुबह हुई। कुछ ही देर बाद एक फिल्म निर्देशक इसकी जानकारी दी।
निर्देशक के मुताबिक हैदराबाद के एक होटल में सोमवार सुबह होटलकर्मियों ने उन्हें उनके कमरे में बेहोशी की हालत में पड़े पाया तो वे घबरा गए। कर्मियों ने तत्काल अभिनेत्री के बेहोश होने की खबर होटल प्रशासन को दी।
होलट प्रशासन ने अभिनेत्री को अस्पताल पहुंचाया और उनके शुभचिंतकों को भी इसकी खबर कर दी। लेकिन अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने शुरुआती जांच-पड़ताल के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौत का कारण दिल का दौरा पड़ना बताया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि अभिनेत्री ने 300 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है।
जीत चुकी हैं, सहायक अभिनेत्री का नेशनल अवार्ड
द हफिंगटन पोस्ट के मुताबिक सोमवार सुबह मशहूर मलयालम अभिनेत्री कल्पना का हैदराबाद में निधन हो गया। फिल्म निर्देशक शिबी मलयिल ने बताया कि कल्पना हैदाराबाद में एक निजी कार्यक्रम में हिस्सा लेने आई थीं। यहीं एक होटल में उनको दिल का दौरा पड़ा इसके बाद उन्हें हैदराबाद के अपोलो हॉस्पिटल में ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई।
दिक्षण की कई सिनेमाई हस्तियां इस पर शोक जता रही हैं।
(function(d, s, id) { var js, fjs = d.getElementsByTagName(s)[0]; if (d.getElementById(id)) return; js = d.createElement(s); js.id = id; js.src = "//connect.facebook.net/en_US/sdk.js#xfbml=1&version=v2.3"; fjs.parentNode.insertBefore(js, fjs);}(document, 'script', 'facebook-jssdk'));ആദരാഞ്ജലികൾPosted by Mohanlal on Sunday, January 24, 2016
फिल्म 'तानीचल्ला नजान' (2012) उनके बेहतरीन अदाकारी के लिए सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री का नेशनल अवार्ड से नवाजा चुका है। दक्षिण भारत की मशहूर अत्रिनेत्रियां उर्वशी और कलारंजनी उनकी बहनें हैं। उनकी एक 16 साल की बेटी श्रीमई भी है।
द हफिंगटन पोस्ट के मुताबिक कल्पना ने 300 से अधिक फिल्मों में काम किया है। उनकी हालिया फिल्म 'चार्ली' थी, जो सुपरहिट हुई थी। इसके अलावा उनकी मलयालम फिल्में 'इनम इपोझम', 'कर्नावर', 'डोलफिंस', 'बैंगलोर डेज' और 'स्पीरिट' हैं।