फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Natasa Stankovic: 'तुम खोए नहीं हो, तुम बस..', वेलेंटाइन डे पर किया नताशा का क्रिप्टिक पोस्ट, फैंस को लगा झटका

Fri, 14 Feb 2025 09:03 AM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

वेलेंटाइन डे पर एक्ट्रेस मॉडल नताशा स्टेनकोविक का एक क्रिप्टिक पोस्ट सामने आया है, जिसने फैंस का ध्यान उनकी ओर खींचा है।
विज्ञापन
नताशा स्टेनकोविक - फोटो : इंस्टाग्राम @natasastankovic__
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक्ट्रेस और मॉडल नताशा स्टेनकोविक भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पांड्या से तलाक की घोषणा कर चुकी हैं। दोनों सितारे अलग-अलग जीवन बिता रहे हैं। वेलेंटाइन डे के खास दिन पर नताशा ने एक क्रिप्टिक पोस्ट किया। इस इंस्टाग्राम पोस्ट ने सभी का ध्यान खींचा है। आइए आपको बताते हैं इस पोस्ट पर क्या बोलीं नताशा...।
विज्ञापन

नताशा ने की ऐसी पोस्ट
इस क्रिप्टिक पोस्ट पर नताशा ने लिखा- तुम खोए नहीं हो, तुम बस अपने जीवन के एक असुविधाजनक पड़ाव पर हो जहां तुम्हारा पुराना रूप चला गया है और तुम नए रूप में पूरी तरह बाहर नहीं आ सके हो। तुम बदलाव के परिवर्तनशील चरण पर हैं।

नताशा स्टेनकोविक की पोस्ट - फोटो : इंस्टाग्राम @natasastankovic__
शादी के चार साल बाद खत्म हुआ रिश्ता
हालांकि, दोनों की यह शादी चार साल से ज्यादा नहीं चल पाई। अब दोनों ने एक-दूसरे अलग होने का फैसला लिया है। गुरुवार को स्टार ऑलराउंडर ने इंस्टा पोस्ट के जरिए नताशा से अलग होने की पुष्टि की। बता दें कि, हार्दिक और नताशा के अलग होने की अटकलें इसी साल लगना शुरू हुई थीं। जब फिल्म अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम से पांड्या सरनेम हटा दिया था। उसके बाद नताशा ने हार्दिक के साथ अपनी तस्वीरें भी हटा दी थीं। हालांकि, कुछ दिनों बाद उन्होंने इन्हें दोबारा लगा लिया था। अब दोनों ने एक-दूसरे से अलग होने का फैसला कर लिया है।
 

Manish Chaudhary: 'स्काई फोर्स' के बाद आर्यन खान के साथ काम करेंगे मनीष, बोले- 'स्टार किड्स को नेगेटिविटी...'

 

विज्ञापन

पोस्ट पर लिखी ऐसी बात
हार्दिक ने इंस्टा पर लिखा, "4 साल तक साथ रहने के बाद, नताशा और मैंने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला किया है। हमने साथ मिलकर अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास किया और अपना सर्वश्रेष्ठ दिया और हमें विश्वास है कि यह हम दोनों के लिए हित में है। यह हमारे लिए एक कठिन निर्णय था, क्योंकि हमने साथ मिलकर आपसी सम्मान और संगति का आनंद लिया और जैसे-जैसे हमारा परिवार बढ़ता गया। हमें अगस्त्य मिला है, जो हमारे दोनों के जीवन का केंद्र बना रहेगा और हम सह-पालक होंगे ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि हम उसकी खुशी के लिए वह सब कुछ दें जो हम कर सकते हैं। हम ईमानदारी से आपसे इस कठिन और संवेदनशील समय के दौरान हमें गोपनीयता प्रदान करने के लिए समर्थन और समझ का अनुरोध करते हैं।"
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें