फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Natasha Stankovic: 'बेटे ने हमें परिवार की तरह जोड़ रखा है', हार्दिक से तलाक के बाद पहली बार बोलीं नताशा

Sat, 09 Nov 2024 02:27 PM IST
श्वेता महतो एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

नताशा ने अपने बेटे के प्रति अपने गहरे प्यार को साझा करते हुए कहा कि उनका बेटा उनके लिए सबकुछ है। उन्होंने अपने निजी जीवन को लोगों की नजरों से दूर रखने के अपने फैसले पर भी चर्चा की।
विज्ञापन
नताशा स्तांकोविक - फोटो : Instagram/ Natasha Stankovic
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इस साल जुलाई में भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पांड्या से अलग होने के बाद नताशा स्तांकोविक ने पहली बार बेटे अगस्त्य के सह-पालन की अपनी यात्रा पर खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि अलग होने के बावजूद उनका बेटा दोनों को एक परिवार की तरह जोड़े रखता है। नताशा ने कहा कि वह सार्वजनिक टिप्पणियों और आलोचनाओं से दूर रहती है और जीवन में अपने नए अध्याय पर ध्यान केंद्रित कर रही है। उन्होंने हाल ही में हार्दिक पंड्या से अलग होने के बाद सर्बिया में जाने के अफवाहों का खुलासा किया।
विज्ञापन


बेटे ने परिवार की तरह बांध रखा है: नताशा
हाल ही में एक साक्षात्कार में नताशा स्तांकोविक ने बताया कि वह अपने बेटे अगस्त्य की वजह से स्थानांतरित नहीं हो सकती हैं, क्योंकि उनका बेटा भारत में पढ़ाई कर रहा है। उन्होंने इसका भी खुलासा किया कि अलग होने के बाद भी वह और हार्दिक एक परिवार की तरह हैं। अभिनेत्री ने कहा, "परिवार यहां हैं। हम (हार्दिक के साथ) अभी भी परिवार हैं। हमारा एक बच्चा भी है और वह हमेशा हमें एक परिवार की तरह बांध कर रखता है। मैंने अभी तक कुछ नहीं किया, क्योंकि अगस्त्य को अपने माता-पिता दोनों के साथ रहना है।" हालांकि, उन्होंने बताया कि वह हर साल सर्बिया जाती है, लेकिन उनका ध्यान भारत में अगस्त्य के पालन-पोषण पर रहता है। 

अपने काम पर ध्यान केंद्रित करना चाहती हैं नताशा
सर्बिया की डांसर ने एक साधारण जीवन की इच्छा व्यक्त की। उन्होंने बताया कि वह अपने काम पर ध्यान केंद्रित करना चाहती हैं। नताशा का मानना है कि सुर्खियों में रहने से अक्सर आलोचनाओं का सामना करना पड़ता है। ऐसी धारणाएं उनपर कोई प्रभाव नहीं डालती है। उन्होंने कहा, "लोगों की धारणाएं मुझे प्रबावित नहीं करती। मैं अपने आप में शांति से हूं।" इसी साक्षात्कार में नताशा ने अपने बेटे के प्रति अपने गहरे प्यार को साझा करते हुए कहा कि उनका बेटा उनके लिए सबकुछ है। उन्होंने अपने निजी जीवन को लोगों की नजरों से दूर रखने के अपने फैसले पर भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि इसका मतलब कुछ छिपाना नहीं बल्कि प्राइवेसी का सम्मान करना है। 
विज्ञापन


इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए किया था अलग होने का एलान
बता दें कि इस साल 18 जुलाई को हार्दिक पांड्या और नताशा स्तांकोविक ने इंस्टाग्राम पर एक संयुक्त बयान जारी करते हुए कहा, "चार साल तक साथ रहने के बाद हार्दिक और मैंने अलग होने का फैसला किया। हमने अपना बेस्ट देने का प्रयास किया और जो कुछ भी करना चाहिए हरसंभव किया। यह हमारे लिए एक कठिन फैसला है। हमारे पास अगस्त्य है और हम उसे एक अच्छा परवरिश देने के साथ परिवार की तरह काम करेंगे।"
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें