पूनम पांडे की पहली फिल्म का इंतजार कर रहे दर्शकों के लिए अच्छी खबर है। 'नशा' फिल्म के बाद पूनम पांडे की और फिल्म घोषित हो गयी है। यह फिल्म 'नशा' की सीक्वल फिल्म बताई जा रही है।
ये साल पूनम पांडे को चाहने वालों के लिए दोहरी खुशियां लेकर आया है। इस साल पूनम पांडे की पहली फिल्म 'नशा' रिलीज होगी। इसी के साथ पूनम पांडेय की दूसरी फिल्म की भी घोषणा हो गयी है।
'नशा' फिल्म को निर्देशित करने वाले अमित सक्सेना ने कहा है कि 'नशा' फिल्म के बाद वह पूनम पांडे को लेकर 'नशा 2' फिल्म बनाएंगे। इस फिल्म की शूटिंग इसी साल शुरू हो सकती है।
अमित सक्सेना ने कहा कि यह फिल्म 'नशा' की सीक्वल फिल्म नहीं होगी। फिल्म का कैनवास तो वही होगा लेकिन फिल्म की कहानी 'नशा' से अलग होगी।
पूनम पांडे की पहली फिल्म 'नशा' 26 जुलाई को रिलीज हो रही है। इस फिल्म में वह अपने से छोटे लड़के के साथ रोमांस करती हुई नजर आएंगी।