फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमीर होने को गांजे की खेती कर रहे हैं नसीरुद्दीन शाह!

Wed, 01 Jun 2016 04:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
- फोटो : naseeruddin
विज्ञापन
गांजे की खेती करना गैर कानूनी है। लेकिन फिल्म में ऐसा करना हो तो कोई भी कलाकार करेगा। इसीलिए अपनी अगली फिल्म द ब्लू बेरी हंट में बेहतरीन अदाकार नसीरुद्दीन शाह गांजे की खेती करते नजर आएंगे। निर्माता, निर्देशक, लेखक अनूप कूरियन की इस फिल्म की कहानी गांजे की खेती के इर्द-गिर्द घूमती है। फिल्म में नसीर एक रिटायर्ड कर्नल बने हैं, जो केरल के एक दूरदराज के सुनसान इलाके में जर्मन शेफर्ड कुत्ते के साथ रहता है।
विज्ञापन


कर्नल रातोंरात अरबपति बनने के मकसद से गांजे की बेशकीमती फसल उगाने को तैयार होता है। जब फसल तैयार हो जाती है और उसे काटकर बेचने का वक्त आता है तो ठीक एक रात पहले सब गड़बड़ हो जाता है।

रोचक बात यह है कि नसीर ने फिल्म में फ्री में काम किया है। स्क्रिप्ट उन्हें इतनी पसंद आई कि उन्होंने एक पैसा नहीं लिया। असल में जब नसीर को पता चला कि धन के अभाव में कुरियन स्क्रिप्ट को काट-छांट कर छोटा कर रहे हैं ताकि शॉर्ट फिल्म बना सकें, तब नसीर ने कहा कि इसे फीचर फिल्म बनाएं। वह एक पैसा नहीं लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहली फिल्म भी बेहद सराही गई थी

कुरियन की यह फिल्म अप्रैल में रिलीज होने को तैयार है। 120 मिनट की इस फिल्म में किरदार अंग्रेजी, हिंदी, मलयालम, तमिल और मराठी बोलते नजर आएंगे। कूरियन की यह दूसरी फिल्म है। अतुल कुलकर्णी को हीरो लेकर 2005 में उन्होंने मानसरोवर बनाई थी। यह फिल्म अंतरराष्ट्रीय समारोहों में काफी सराही गई थी। मगर बाक्स ऑफिस पर इसने कमाई नहीं की।

पहली फिल्म के न चलने के बाद धन जुटाने के लिए कुरियन ने कनाडा जाकर केक बेचने से लेकर अमरीका में साफ्टवेअर इंजीनियर के रूप में तक काम किया। पांच साल तक पैसा जमा करने के बाद वह फिर भारत आए और द ब्लू बेरी हंट की स्क्रिप्ट लिख कर नसीर से मिले।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें