अभिनेता ने की स्वास्थ्यकर्मियों की तारीफ
आगे अपनी बातचीत में नसीरुद्दीन शाह ने कहा, ‘मैं इसकी कल्पना भी नहीं कर सकता। असुविधा, गर्मी, काम की थकान, कुछ भी आपको रोक नहीं पाया। और मेरा दिल प्रशंसा से भर गया है। आप सभी ने अपनी उस शपथ को निभाया जो आपने ली थी।’ नसीरुद्दीन ने बताया कि डॉक्टरों द्वारा अपने कष्टों को बयां करना सुनना जानकारीपूर्ण और साथ ही विचलित करने वाला था, और उन्होंने चेतावनी दी कि भविष्य में सार्वजनिक स्वास्थ्य आपात स्थितियों के लिए पूरी तरह से अलग नेतृत्व कौशल और समाधानों की आवश्यकता होगी।
वेब सीरीज 'मेड इन इंडिया' में नसीरुद्दीन शाह
- फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेता के जमिया बयान पर विवाद
बीते दिनों नसीरुद्दीन शाह के एक बयान ने सियासी गलियों में हंगाम कर दिया था। उन्होंने सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट में दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया के उन छात्रों का समर्थन किया है, जो अपने छात्र यूनियन को बहाल करने की मांग को लेकर विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं। 'दिमागी नक्सल' लिखा हुआ बैज पहने शाह ने केंद्र की भाजपा सरकार की आलोचना की। वीडियो में शाह ने कहा, 'मैं गर्व से कहता हूं कि मैं 'दिमागी नक्सल' हूं। मुझे नहीं पता कि 'चौकीदारों' ने मुझ जैसे लोगों को और क्या-क्या नाम दिए हैं- जैसे 'देशद्रोही', 'टुकड़े-टुकड़े गैंग' और न जाने क्या-क्या।'