फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नसीरुद्दीन शाह अस्पताल में भर्ती: निमोनिया होने के बाद मुंबई के हॉस्पिटल में चल रहा इलाज

Wed, 30 Jun 2021 01:55 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

  • नसीरुद्दीन शाह को निमोनिया होने के बाद मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
  • रत्ना पाठक शाह ने बताया कि शाह को निमोनिया हुआ है और अब उनका स्वास्थ्य स्थिर है।
  • नसीरुद्दीन ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत साल 1975 में आई फिल्म 'निशांत' से की थी।
विज्ञापन
नसीरुद्दीन शाह - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जाने-माने अभिनेता नसीरुद्दीन शाह को निमोनिया होने के बाद मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शाह की पत्नी एवं अदाकारा रत्ना पाठक शाह ने बुधवार को बताया कि अभिनेता (70) को मंगलवार को उपनगर खार स्थित हिंदुजा अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें निमोनिया हुआ है और अभी उनका इलाज चल रहा है।

विज्ञापन


रत्ना पाठक शाह ने बताया कि शाह को निमोनिया हुआ है और अब उनका स्वास्थ्य स्थिर है। उन पर इलाज का असर दिख रहा है और उम्मीद है कि जल्द ही उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी।

नसीरुद्दीन ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत साल 1975 में आई फिल्म 'निशांत' से की थी। इस फिल्म में उनका किरदार बेहद छोटा था लेकिन वह लाइम लाइट में आ गए थे। कई बार राष्ट्रीय पुरस्कार जीत चुके अभिनेता नसीरुद्दीन शाह आखिरी बार 2020 में ड्रामा ‘मी रक़्सम’ में नजर आए थे। नसीरुद्दीन शाह को उनके बेहतरीन अभिनय के लिए पसंद किया जाता है। नसीरुद्दीन शाह को 'पद्म भूषण' और 'पद्म श्री' से सम्मानित किया जा चुका है। 
विज्ञापन





नसीरुद्दीन शाह की फिल्मों की बात करें तो उन्होंने 'आक्रोश,' स्पर्श ',' मिर्च मसाला ',' भवानी भवई ',' अर्ध सत्य ',' मंडी' और चक्र' समेत कई फिल्मों में काम किया है।100 से अधिक फिल्मों में काम कर चुके नसीरुद्दीन ने डायरेक्शन में भी हाथ आजमाया है। '
विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें