फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या फिर जॉन के साथ इश्क फरमाएंगी नर्गिस

Fri, 27 Mar 2015 08:51 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
विज्ञापन
नर्गिस फाखरी को अगर बॉलीवुड में किसी फिल्म से गंभीर पहचान मिली तो वह थी, निर्देशक शुजित सरकार की जॉन अब्राहम स्टारर मद्रास कैफे। लेकिन इस फिल्म में जहां दोनों गंभीर भूमिकाओं में थे, वहीं आने वाली फिल्म हेराफेरी-3 में कॉमिक रोल में नजर आएंगे।
विज्ञापन


फिल्म से जुड़े सूत्रों की मानें तो इस फिल्म में जॉन डबल रोल निभा रहे हैं और उनकी दो हीरोइनों में से एक नर्गिस होंगी। बताया जा रहा है कि जॉन ने नर्गिस को यह फिल्म दिलाने के लिए निर्देशक से सिफारिश थी। नर्गिस आखिरी बार हीरोइन के रूप में फिल्म मैं तेरा हीरो में वरुण धवन के साथ नजर आई थीं, जबकि किक में उनका आइटम डांस था।

सूत्रों की मानें को जॉन की दूसरी हीरोइन एक नया चेहरा होगी। पिछले साल लेकर हम दीवाना दिल जैसी फ्लॉप फिल्म से करिअर शुरू करके गुमनाम खो जाने वाली दीक्षा सेठ हेराफेरी-3 से नई पारी आरंभ करेंगी।
विज्ञापन


वह डबल रोल वाले जॉन की दूसरी हीरोइन होंगी। वैसे कुछ सूत्रों का कहना है कि निर्माताओं ने भले ही दीक्षा को फिल्म के लिए फाइनल कर लिया है, मगर अभी यह तय नहीं ह कि वह जॉन की ही हीरोइन होंगी। उन्हें आखिरी वक्त में अभिषेक बच्चन की हीरोइन भी बनाया जा सकता है।
विज्ञापन


वैसे फिल्म के निर्देशक नीरज वोहरा ने अपनी फिल्म की हीरोइनों को लेकर मीडिया में किसी तरह की टिप्पणी करने से इंकार किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें