प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने ‘स्वच्छता अभियान' को सफल बनाने के लिए हर मुमकिन कोशिश करते रहते हैं। हाल ही में उन्होंने बॉलीवुड की सुपस्टार अनुष्का शर्मा को भी एक लेटर लिखा है। पीएम मोदी ने सरकार के ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान से जुड़ने के लिए अनुष्का को एक निमंत्रण भेजा है। इस बात की जानकारी खुद अनुष्का ने सोशल मीडिया पर शेयर की है।
पढ़ें- 'लॉजिक नहीं सिर्फ मैजिक' लेकर आएगी 'गोलमाल अगेन', इस दिन होगा ट्रेलर रिलीज
विज्ञापन
2 of 6
अनुष्का शर्मा
दरअसल अनुष्का ने पीएम मोदी को उनके 67वें बर्थडे पर बधाई संदेश देते हुए लिखा, 'जन्मदिन मुबारक हो पीएम मोदी जी'। ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान से जुड़ने का निमंत्रण देने के लिए धन्यवाद सर।'इतना ही नहीं उन्होंने इस संदेश के साथ प्रधानमंत्री से मिले एक पत्र को भी फैंस के साथ शेयर किया।
विज्ञापन
3 of 6
अनुष्का शर्मा
इस पत्र में लिखा गया था, 'आने वाले दिनों में, हम गांधी जयंती मनाएंगे। पीढ़ियों से लोगों के लिए प्ररेणा के स्रोत रहे महात्मा गांधी ने पहचाना की स्वच्छता के प्रति हमारा रवैया, समाज के प्रति हमारे रवैये को दर्शता है।
4 of 6
अनुष्का शर्मा
इतना ही नहीं पत्र में यह भी लिखा हुआ था, 'बापू मानते थे कि हर किसी को ‘स्वच्छता’ बनाए रखना चाहिए। इन्हीं महान विचारों से प्रेरणा लेते हुए 125 करोड़ भारतीयों के विश्वास के लेकर आइए हम स्वच्छता का संकल्प लें। स्वच्छ भारत गरीब, दलित लोगों के लिए की जाने वाली सबसे बड़ी सेवा है।' उन्होंने लिखा कि सिनेमा बड़े स्तर पर बदलाव लाने का सबसे अच्छा तरीका है।
विज्ञापन
5 of 6
अनुष्का शर्मा
I am honoured to be a part of #SwachhBharat campaign and will do my best for the noble initiative of #SwachhataHiSeva (2/2) pic.twitter.com/SrSt2GKBWF
— Anushka Sharma (@AnushkaSharma) September 17, 2017
जिसके बाद अनुष्का ने इस पत्र का जवाब देते हुए ट्वीट किया, 'मैं स्वच्छ भारत अभियान से जुड़कर काफी सम्मानित महसूस कर रही हूं और स्वच्छता ही सेवा अभियान के लिए बेहतरीन काम करना चाहूंगी'।
Happy Birthday to our honourable PM @narendramodi ji.Thank you Sir for the invitation to join the #SwachhataHiSeva movement (1/2)
— Anushka Sharma (@AnushkaSharma) September 17, 2017