फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनसीबी चीफ राकेश अस्थाना ने अधिकारियों के साथ की बैठक, हो सकता है अहम खुलासा

Sun, 27 Sep 2020 07:21 PM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
राकेश अस्थाना - फोटो : PTI
विज्ञापन

बॉलीवुड ड्रग्स केस में नारकोटिक्स नियंत्रण ब्यूरो की जांच तेजी पर है। इस बीच एनसीबी चीफ राकेश अस्थाना मुंबई पहुंच गए हैं। राकेश अस्थाना ने जांच टीम के अधिकारियों से मुलाकात की। आने वाले दिनों में इस मामले में और खुलासे हो सकते हैं।

विज्ञापन

 
 
अभिनेत्रियों के फोन किए जब्त
एनसीबी ने दीपिका पादुकोण, श्रद्धा कपूर और सारा अली खान के मोबाइल फोन को जब्त कर लिए हैं। इनके अलावा करिश्मा प्रकाश, रकुल प्रीत सिंह, सिमोन खंबाटा और जया शाह के मोबाइल फोन को भी कब्जे में ले लिया गया है। एनसीबी ने शनिवार को दीपिका पादुकोण, श्रद्धा कपूर और सारा अली खान से ड्रग्स का सेवन करने और लेन-देन के आरोप में पूछताछ की थी।  

एक्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर क्षितिज गिरफ्तार 
एनसीबी ने धर्मा प्रोडक्शन के पूर्व एक्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर क्षितिज रवि प्रसाद को छह दिन के लिए न्यायिक हिरासत में लिया है। शनिवार को उन्हें गिरफ्तार किया गया था। जांच टीम ने क्षितिज पर सहयोग नहीं करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन


करिश्मा प्रकाश को सामने बैठाकर हुई दीपिका से पूछताछ
एनसीबी ने शनिवार को इस मामले में दीपिका पादुकोण से पांच घंटे तक पूछताछ की। सूत्रों ने कहा कि पूछताछ के दौरान पादुकोण का आमना-सामना उनकी प्रबंधक करिश्मा प्रकाश से भी कराया गया। एनसीबी के अतिथिगृह के बाहर तैनात एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि दक्षिण मुंबई के कोलाबा स्थित अतिथि गृह में सुबह नौ बजकर 50 मिनट पर पहुंचीं दीपिका दोपहर बाद तीन बजकर 50 मिनट के करीब यहां से निकलीं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें