फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'उन्होंने मुझे गले लगाया और रो पड़ीं', स्मिता पाटिल की बर्थ एनिवर्सरी पर नंदिता दास ने शेयर किया इमोशनल नोट

Fri, 17 Oct 2025 05:34 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Smita Patil Birth Anniversary: इंडस्ट्री की दिग्गज अदाकाराओं में शामिल रहीं स्मिता पाटिल की आज बर्थ एनिवर्सरी है। उन्हें याद करते हुए नंदिता दास ने भावुक पोस्ट शेयर किया है। साथ ही दिवंगत स्मिता पाटिल की बहन से मुलाकात का किस्सा बताया है।
विज्ञापन
नंदिता दास-अनीता पाटिल-देशमुख - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिवंगक अभिनेत्री स्मिता पाटिल की आज 17 अक्तूबर को बर्थ एनिवर्सरी है।  बहुत कम उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा कर दिया। मगर, छोटे से करियर में उन्होंने बड़ी-बड़ी फिल्मों में काम किया। 'मंथन', 'भूमिका', 'आक्रोश', 'चक्र', 'नमक हलाल' और 'बाजार' जैसी फिल्मों में अपने अभिनय से उन्होंने दर्शकों को मुरीद बना लिया। आज स्मिता की जयंती पर उन्हें याद करते हुए नंदिता दास ने पोस्ट शेयर किया है।

विज्ञापन

नंदिता ने शेयर किया स्मिता पाटिल की बहन से मुलाकात का किस्सा
नंदिता दास ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट शेयर किया है। इसमें वे स्मिता पाटिल की बहन के साथ नजर आ रही हैं। नंदिता के मुताबिक दिवंगत अभिनेत्री की बहन से जब वे मिलीं तो उन्हें उनमें अपनी बहन स्मिता पाटिल का अक्स नजर आया और भावुक होकर उन्होंने नंदिता को गले लगा लिया। नंदिता ने लिखा है, 'आज स्मिता पाटिल की बर्थ एनिवर्सरी है। उनके काम की फैन होने के नाते, यह मेरे लिए बेहद खास है। मैं उनकी फिल्में देखते हुए बड़ी हुई हूं और उनके हर किरदार में उनकी प्रामाणिकता देखकर बेहद प्रभावित हुई हूं'।
 

क्यों नंदिता में दिखी स्मिता की झलक 
नंदिता ने आगे लिखा है, 'स्मिता पाटिल के साथ रिश्ता सिर्फ एक फैन होने तक सीमित नहीं। करीब 25 साल पहले पहली बार मेरी मुलाकात उनकी सबसे बड़ी बहन अनीता पाटिल-देशमुख से हुई। जाहिर है, हम स्मि के बारे में बात कर रहे थे। उनके परिवार और करीबी दोस्त उन्हें इसी नाम से बुलाते थे। उस समय कई लोग मेरी तारीफ करते थे और कहते थे कि मैं उन्हें उनकी याद दिलाती हूं। मुझे यकीन था कि यह समानता मेरे रंग और इस वजस से है, क्योंकि मैंने भी स्वतंत्र फिल्मों में काम किया है। लेकिन हमारी पहली मुलाकात में ही, ताई (जो अब मेरी बड़ी बहन हैं) भावुक हो गईं और मुझे कसकर गले लगाकर रो पड़ीं'।
विज्ञापन

क्या करती हैं स्मिता पाटिल की बहन?
नंदिता ने आगे लिखा है, 'ताई ने मुझसे कहा कि मैं उन्हें स्मि की बहुत याद दिलाती हूं। मैं इतने वर्षों में उन्हें सिर्फ एक अदाकारा ही नहीं, बल्कि एक इंसान के रूप में भी जानती हूं और उनके लिए मेरा प्यार बढ़ता ही गया है। आज मुझे ऐसा लग रहा है, जैसे मैं उन्हें जानती ही थी। मैं उनसे कभी नहीं मिली, लेकिन उनकी बहन (अब मेरी भी बहन) से मेरा उनसे गहरा नाता है'। नंदिता ने आगे कहा, 'अनीता ताई की पहचान सिर्फ स्मिता पाटिल की बहन होने तक सीमित नहीं है, बल्कि वह एक कुशल चिकित्सक, समाजसेवी, जन स्वास्थ्य विशेषज्ञ भी हैं। मेरे जीवन में आने के लिए शुक्रिया ताई। आज, हम सब मिलकर स्मिता के व्यक्तित्व और सिनेमा जगत को उनके योगदान का जश्न मनाते हैं'। नंदिता दास ने आगे अपनी आगामी फिल्म पर भी अपडेट शेयर किया। उन्होंने लिखा है, 'इसमें कोई आश्चर्य की बात नहीं है कि मेरी अगली फिल्म की मुख्य महिला किरदार का नाम स्मि है। और हां, पूरा नाम स्मिता है'!

प्रतीक बब्बर ने मनाया मां का जन्मदिन
अभिनेता प्रतीक बब्बर ने भी आज शुक्रवार को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने एक तस्वीर पोस्ट की है, जिसमें स्मिता पाटिल की तस्वीर के आगे केक रखा है। फोटो के साथ प्रतीक ने लिखा है, 'जन्मदिन मुबारक हो मां'। बता दें कि प्रतीक, स्मिता पाटिल और राज बब्बर के बेटे हैं। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें