शाहिद कपूर और विशाल भारद्वाज की मच अवेटेड फिल्म ‘ओ रोमियो’ का ट्रेलर आज रिलीज किया गया। ट्रेलर लॉन्च इवेंट मुंबई में आयोजित किया गया, जिसमें निर्माता-निर्देशक समेत फिल्म की मुख्य कास्ट भी नजर आई। इसमें शाहिद कपूर, तृप्ति डिमरी और अविनाश तिवारी इस इवेंट में पहुंचें। फिल्म के प्रमुख अभिनेता नाना पाटेकर भी इस इवेंट में पहुंचे। लेकिन नाना पाटेकर ट्रेलर लॉन्च इवेंट से बीच में ही चले गए। नाना ट्रेलर लॉन्च होने से पहले ही इवेंट से वापस भी लौट गए। आखिर क्यों इवेंट में बीच से ही चले गए नाना पाटेकर? अब निर्देशक विशाल भारद्वाज ने बताई इसके पीछे की असली वजह।
सोशल मीडिया पर ऐसा दावा किया जा रहा है कि नाना पाटेकर मुंबई में हुए फिल्म के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में पहुंचे थे। लेकिन नाना ट्रेलर लॉन्च होने से पहले ही इवेंट से वापस भी चले गए। नाना पाटेकर का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें उन्हें इवेंट से जाते हुए देखा जा सकता है। इस वीडियो में नाना नाराज नजर आ रहे हैं। उन्हें रोकने का प्रयास किया जाता है, लेकिन वो वहां से निकल जाते हैं। वीडियो में नाना पाटेकर समय की बात करते हैं। कहा ये जा रहा है कि नाना इवेंट में समय से पहुंच गए थे। लेकिन शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी इवेंट में काफी लेट पहुंचे। इसलिए नाना पाटेकर तकरीबन एक से डेढ़ घंटे तक इंतजार करने के बाद, इवेंट से बीच से ही लौट गए। इसीलिए जब ट्रेलर लॉन्च के दौरान नाना स्टेज पर नहीं दिखे तो विशाल भारद्वाज ने नाना के जाने की वजह भी बताई।
विशाल भारद्वाज ने बताया क्यों गए नाना
हालांकि, ट्रेलर लॉन्च इवेंट के समय मीडिया से बातचीत के दौरान निर्देशक विशाल भारद्वाज ने खुद बताया कि नाना पाटेकर कार्यक्रम में बीच से ही चले गए हैं। उन्होंने कहा कि नाना वो बच्चा हैं जो शैतानी करता रहता है। नाना ने कहा कि तुम लोगों ने हमें एक घंटे इंतजार करवाया, इसलिए मैं जा रहा हूं। हालांकि, हमें कुछ भी बुरा नहीं लगा। हमारी 27 साल की दोस्ती है और नाना की ये ही आदतें उन्हें नाना पाटेकर बनाती हैं और बाकियों से अलग करती हैं।
विशाल भारद्वाज के साथ नाना ने दिए पोज
इस बीच सोशल मीडिया पर कई वीडियो हैं, जिनमें नाना पाटेकर ट्रेलर लॉन्च इवेंट में पहुंचते नजर आए हैं। ट्रेलर लॉन्च इवेंट के वीडियो और तस्वीरों में नाना पाटेकर फोटोग्राफरों के सामने पोज भी देते हैं। इस दौरान नाना फिल्म के निर्देशक विशाल भारद्वाज के साथ भी पोज देते हैं। दिग्गज अभिनेता इस इवेंट में अपने सिग्नेचर कुर्ता-पायजामा सेट में थे। हालांकि, उन्हें शाहिद कपूर या तृप्ति डिमरी के साथ किसी भी फोटो या वीडियो में नहीं देखा गया है। वहीं ट्रेलर लॉन्च के वक्त भी नाना पाटेकर स्टेज पर फिल्म की कास्ट और निर्माता-निर्देशक के साथ मौजूद नहीं थे। हालांकि, नाना पाटेकर ने ट्रेलर रिलीज होते ही उसे अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर कर दिया। उन्होंने इसे अपने सोशल मीडिया फीड पर भी पोस्ट किया है।
यह खबर भी पढ़ेंः O Romeo Trailer Reaction: ‘ओ रोमियो’ का ट्रेलर देख यूजर्स ने दिए ऐसे रिक्शन, शाहिद कपूर को लेकर कही ये बात
13 फरवरी को रिलीज होगी फिल्म
‘ओ रोमियो’ का निर्देशन विशाल भारद्वाज ने किया है। फिल्म में शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी के अलावा नाना पाटेकर, विक्रांत मैसी, तमन्ना भाटिया, दिशा पाटनी, अविनाश तिवारी और फरीदा जलाल प्रमुख भूमिकाओं में नजर आई हैं। फिल्म 13 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होनी है।