नाना पाटेकर ने एक अनोखा काम किया है। वह अपनी फिल्म के प्रोड्यूसर से सरेआम भिड़ गए।
यह खबर चौंकाने वाली है। मामला अभिनेता नाना पाटेकर से जुड़ा हुआ है। दुबई में वेलकम बैक की शूटिंग के दौरान नाना इस फिल्म के निर्माता फिरोज नाडियाडवाला से भिड़ गए।
इस बहस के दौरान श्रुति हासन और अनिल कपूर भी मौजूद रहे। फिल्म से जुड़े एक सूत्र के अनुसार लड़ाई की वजह दुबई के कुछ लोकेशंस की शूटिंग कैंसल होना रही।
आखिरी समय में शूटिंग स्थल कैंसिल होने से नाना अपना आपा खो बैठे। वह सीधे-सीधे वहां मौजूद फिल्म के प्रोड्यूसर फिरोज नाडियावाल से लड़ बैठे।
बीच-बचाव की वजह से बात आगे नहीं बढ़ सकी। मालूम हो कि वेलकम बैक, हिट फिल्म वेलकम की सीक्वल फिल्म है।