दो पार्ट में रिलीज होगी फिल्म
'रामायण' का निर्देशन नितेश तिवारी कर रहे हैं और इसे नमित मल्होत्रा प्रोड्यूस कर रहे हैं। फिल्म को दो पार्ट में बनाया जाएगा। इसका पहला पार्ट इस साल दिवाली पर रिलीज होना है। जबकि अगला पार्ट अगले साल यानी 2027 की दिवाली पर रिलीज करने की योजना है।
फिल्म में रणबीर कपूर भगवान 'राम', साई पल्लवी 'सीता', यश 'रावण', सनी देओल 'हनुमान' और रवि दुबे 'लक्ष्मण' की भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म का संगीत हंस जिमर और एआर रहमान ने मिलकर तैयार किया है।
ये भी पढ़ें- Bharat Bhhagya Viddhaata: ओटीटी पर दस्तक देगी कंगना रनौत की फिल्म 'भारत भाग्य विधाता'; जानें कब और कहां देखें?