'ब्रह्मास्त्र 2' को लेकर नमित ने दिया अपडेट
फिल्म के प्रशंसक लंबे समय से 'ब्रह्मास्त्र 2' का इंतजार कर रहे हैं। अब एक नई जानकारी सामने आई है कि 'ब्रह्मास्त्र 2' अभी भी बनने की पूरी उम्मीद है। निर्माता नमित मल्होत्रा ने हाल ही में लास वेगास में सिनेमाकॉन 2026 में बताया कि 'रामायण' फिल्म का काम पूरा होने के बाद वह 'ब्रह्मास्त्र 2' पर काम शुरू करेंगे। उन्होंने कहा कि वह ब्रह्मास्त्र यूनिवर्स को आगे बढ़ाना चाहते हैं। हालांकि अभी तक इसकी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।
क्या होगी 'ब्रह्मास्त्र 2' की कहानी
'ब्रह्मास्त्र' के सीक्वल 'ब्रह्मास्त्र 2' में देव और अमृता की प्रेम कहानी और उनकी पूरी पृष्ठभूमि को विस्तार से दिखाया जाएगा, जिसकी झलक पहली फिल्म के अंत में देखने को मिली थी। रणबीर कपूर ने भी कुछ समय पहले आलिया भट्ट के जन्मदिन पर कहा था कि अयान मुखर्जी यह फिल्म बहुत समय से बनाना चाहते हैं। दरअसल, उस समय अयान ‘वॉर 2’ पर काम कर रहे थे। 'वॉर 2' की रिलीज के बाद से ही 'ब्रह्मास्त्र 2' का प्री-प्रोडक्शन का काम शुरू हो गया था। रणबीर ने भी साफ कहा था कि 'ब्रह्मास्त्र 2' निश्चित रूप से बन रही है।