डायरेक्टर विपुल शाह और अक्षय कुमार की जोड़ी वाली फिल्म 'नमस्ते लंदन' ने 2007 में खूब वाह-वाही बटोरी थी।
उसके बाद दोनों ने 'नमस्ते इंग्लैंड' के नाम से इसकी सीक्वल बनाने का एलान किया। खबर थी कि सोनाक्षी और अक्षय लीड रोल में रहेंगे। लेकिन दूसरे प्रोजेक्ट्स में व्यस्त होने की वजह से और डेट्स न होने की वजह से अक्षय ने फिल्म से किनारा कर लिया।
अब खबर है कि विपुल ने अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा को फिल्म के लिए अप्रोच किया। फिल्म का नाम भी बदल कर 'नमस्ते कनाडा' कर दिया गया है। एक खबर के मुताबिक अक्षय ने फिल्म के 'IP राइट्स' देने से मना कर दिया है, जिसके बाद फिल्म का नाम बदला गया है।
अक्षय ने वजह दी है कि हो सकता है कि वो भविष्य में 'नमस्ते लंदन 2' या 'नमस्ते इंग्लैंड' नाम से कोई फिल्म करना चाहें इसलिए वो राइट्स नहीं देंगे। विपुल के पास कोइ विकल्प नहीं था इसलिए उन्होंने फिल्म का नाम बदलकर 'नमस्ते कनाडा' कर दिया।