फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगर आपकी प्रेम कहानी में है दम तो उसे सुनेंगे अर्जुन कपूर और परिणिति चोपड़ा, अमर उजाला दे रहा मौका

Wed, 10 Oct 2018 11:15 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
अगले हफ्ते रिलीज़ हो रही फिल्म 'नमस्ते इंग्लैंड' का हीरो परम अपनी पत्नी जसमीत से एक दृश्य में कहता है,'पूरी दुनिया एक ही चीज़ पर कायम है, वो है प्यार'। रिश्तों में मोहब्बत के इसी एहसास को अब फिल्म के मुख्य कलाकार अर्जुन कपूर और परिणिति चोपड़ा अमर उजाला के पाठकों के साथ साझा करना चाहते हैं। अर्जुन और परिणिति 15 अक्टूबर को अमर उजाला के उन सौभाग्यशाली पाठकों से नोएडा में मिलेंगे, जिनकी कहानी सबसे जोरदार होगी।
विज्ञापन

2 of 4
फिल्मी सितारों को उनके चाहने वालों से सीधे मिलाने की अमर उजाला की कोशिशों की कड़ी के तहत इस बार मौका मिलेगा उन पाठकों को, जिनकी अपनी कोई खास प्रेम कहानी है। दिल्ली-उत्तर प्रदेश और ईस्ट पंजाब हिंदी फिल्मों के सबसे प्रमुख वितरण क्षेत्र हैं और, उन दोनों वितरण क्षेत्रों में अमर उजाला का साथ पाने वाली हिंदी फिल्मों को खासा समर्थन दर्शकों से भी मिलता रहा है।
विज्ञापन

3 of 4
अगर आपने अपने प्यार को पाने के लिए और इसे बचाने के लिए लगाया है पूरा ज़ोर और आपकी प्रेम कहानी का परम और जसमीत की कहानी की तरह ही मचा है पूरी दुनिया में शोर, तो आप भी अर्जुन कपूर और परिणिति से मिलने का मौका पा सकते हैं। इसके लिए आपको अपनी प्रेम कहानी को संक्षेप में लिखकर व्हाट्सएप या ईमेल पर भेजना है। यह 13 अक्टूबर की शाम पांच बजे तक मिल जानी चाहिए। ईमेल है- brand@del.amarujala.com, व्हाट्सएप नंबर है - 7617410444
विज्ञापन

4 of 4
ये कहानियां लिखकर भेजने वालों में से दिल्ली, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर और पंजाब और चंडीगढ़ के 10 शहरों की 10 सौभाग्यशाली जोड़ियों को मिलेगा मौका 15 अक्टूबर को अमर उजाला के नोएडा स्थित कॉरपोरेट ऑफिस में अर्जुन कपूर और परिणिति चोपड़ा के सामने अपनी इस प्रेम कहानी को साझा करने का। फिल्म नमस्ते इंग्लैंड के इन कलाकारों और अमर उजाला पाठकों की इस मुलाकात का सीधा प्रसारण अमर उजाला डॉट कॉम और अमर उजाला के फेसबुक पेज पर भी किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें