पिछले डेढ साल से जिस बात का नर्गिस फाकरी को इंतजार था आखिरकार वह बात हो ही गयी है। नर्गिस फाकरी की एक अदद फिल्म की तलाश पूरी हो चुकी है। सूत्रों की मानें तो उन्हें जॉन अब्राहम की फिल्म 'मद्रास कैफे' ऑफर हुई है। इस फिल्म में वे यूके बेस्ट जर्नालिस्ट की भूमिका को निभाएंगी।
उनका किरदार बहुत हद तक प्रसिद्ध जर्नलिस्ट अनिता प्रताप पर आधारित होगा। इस फिल्म का निर्देशन सुजीत सरकार करेंगे। इस फिल्म की कहानी प्रधानमंत्री के अगवा करने इर्द गिर्द घूमती है जिनका अपहरण हो जाता है। यह फिल्म
जल्द ही शूटिंग फ्लोर पर जाएगी। फिल्म से जुड़े दूसरे कलाकारों का चयन जारी है। इस फिल्म से जुड़े लोगों की मानें तो नर्गिस का चयन इसलिए इस फिल्म के किरदार के लिए हो पाया है क्योंकि वह खुद भी यूके बेस्ड हैं।
पिछले काफी समय से नरगिस फिल्मों को लेकर नहीं बल्कि उदय चोपड़ा के साथ अपने अफेयर को लेकर चर्चाओं में रही हैं। नरगिस फाकरी की पहली फिल्म 'रॉकस्टार' सुपरहिट रही थी। बावजूद इसके नरगिस को किसी भी निर्माता-निर्देशक ने फिल्म में काम करने का ऑफर नहीं दिया था।