नकुल का पोस्ट
नकुल ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा की, जिसमें वे टीवी के सामने बैठे हैं और उनका शो बैकग्राउंड में दिख रहा है। नकुल ने लिखा कि यह उनकी पहली ओरिजिनल सीरीज है, जो प्राइम वीडियो और धर्माटिक एंटरटेनमेंट के साथ मिलकर बनी है। उन्होंने दर्शकों से शो देखने की अपील की और वादा किया कि वे उनके समय को महत्व देंगे। उन्होंने लिखा, 'वे इस शो में कई प्रतिभाशाली महिलाओं और पुरुषों के साथ काम करके खुद को भाग्यशाली मानते हैं। नकुल ने अपने सह-कलाकारों की तारीफ की और कहा कि उनके साथ काम करना शानदार अनुभव रहा।'
'डू यू वाना पार्टनर' के बारे में
'डू यू वाना पार्टनर' एक कॉमेडी ड्रामा सीरीज है। इसे कॉलिन डी' कुन्हा और अर्चित कुमार ने निर्देशित किया है। इसमें नकुल मेहता के अलावा तमन्ना भाटिया, डायना पेंटी, जावेद जाफरी, नीरज काबी, श्वेता तिवारी, रणविजय सिंह, सूफी मोतीवाला और इंद्रनील सेनगुप्ता जैसे कलाकार हैं। यह शो दो दोस्तों की कहानी है, जो पुरुष-प्रधान उद्योग में एक क्राफ्ट बियर स्टार्टअप शुरू करते हैं। इस शो का प्रीमियर आज 12 सितंबर 2025 को ओटीटी पर रिलीज हुआ है।
यह भी पढ़ें: Shraddha Arya: श्रद्धा आर्या ने अपनी सहेली और एक्ट्रेस अंजुम फकीह को दी जन्मदिन की बधाई, लिखा प्यारा नोट