फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'नागमणि' दिखाएगी लोग कैसे पैसे कमाने की लालच में इंसानियत को जाते हैं भूल

Thu, 16 Aug 2018 10:24 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
नागमणिः नाग का गहना
विज्ञापन

बॉलीवुड में इन दिनों नए विषयों की तलाश जोरों पर है। इसलिए कुछ अछूते विषय भी सामने आ रहे हैं। निर्माता बाबू राजोरिया और निर्देशक प्रीति-प्रकाश नागों की तस्करी से जुड़े मुद्दे पर फिल्म 'नागमणि: नाग का गहना' ला रहे हैं। फिल्म इसी महीने रिलीज होगी। पिछले हफ्ते मुंबई में इसका ट्रेलर और संगीत रिलीज किया गया। 

विज्ञापन


राजोरिया ने बताया कि कहानी में तथ्य और फैंटेसी को मिलाया गया है। एक तरफ जहां यह बताया गया है कि किंवदंतियों के अनुसार कैसे सर्पों के बारे में हंसी-मजाक में कही गई बातें कई बार सत्य हो जाती हैं, वहीं कहानी को सांपों की तस्करी से भी जोड़ा गया है। 

सांपों की तस्करी एक गंभीर अपराध है जिसके बारे में लोगों को कम जानकारी है। उन्होंने कहा कि फिल्म सांपों की तस्करी से जुड़ी सच्ची घटनाओं पर आधारित है जो बताती है कि लोग पैसे कमाने की लालच में इंसानियत को भूलते जा रहे हैं। कार्यक्रम में उन्होंने अपनी अगली फिल्म फूकन की घोषणा की, जिसमें सुधा चंद्रन, टीनू आनंद और सयाजी शिंदे जैसे कलाकार नजर आएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें