फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नागार्जुन के बेटे की एक्स मंगेतर श्रिया भूपल ने रचाई शादी, नम्रता शिरोडकर ने बढा़ई फंक्शन की रौनक

Sat, 07 Jul 2018 01:30 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Shriya Bhupal
विज्ञापन
नागार्जुन के बेटे अखिल अक्किनेनी की एक्स मंगेतर श्रिया भूपल ने अनिनदिथ रेड्डी के साथ पारंपरिक रीति-रिवाज से शादी कर ली है। इससे पहले श्रिया और अनिनदिथ ने फ्रांस में शादी की थी जिसके कुछ दिनों बाद इन दोनों कपल ने पारंपरिक तौर तरीके से हैदराबाद के होटल में शादी रचाई।
विज्ञापन

 
शादी से पहले के सभी फंक्शन को निजी रखा गया था जिसमें इन दोनों के कुछ खास दोस्त और रिश्तेदार ही शामिल हुए थे। शादी में महेश बाबू की पत्नी और बॉलीवुड एक्ट्रेस नम्रता शिरोडकर और एक्टर राम चरन की पत्नी उपासना भी गई थीं। 
इस खास दिन पर श्रिया भूपल ने तरुण तहिलियानी का डिजाइन किया हुआ पीच पिंक कलर का लहंगा पहना हुआ था। लहंगे के साथ ही श्रिया ने मांग टीके और गले में हैवी डायमंड ज्वेलरी पहनी हुई थी जिसमें में श्रिया बला की खूबसूरत लग रही थीं। वहीं अनिनदिथ ने श्रिया के लहंगे से मैच करते हुए शेरवानी पहनी थी। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि श्रिया भूपल की नागार्जुन के छोटे बेटे अखिल से सगाई हो गई थी लेकिन किसी वजह से यह रिश्ता टूट गया था। खबरों की मानें तो सगाई टूटने से पहले श्रिया और अखिल की शादी की सारी तैयारियां हो चुकी थीं। यहां तक कि 700 मेहमान को न्यौता भेजा गया था हालांकि बाद में सभी को रिश्ता टूटने की जानकारी दी गई। आपको बता दें, श्रिया फैशन डिजाइनर हैं, जबकि अनिनदिथ रेड्डी अपोलो के चेयरमैन प्रताप रेड्डी के पोते हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें