कोरोना वायरस का खतरा अभी टला नहीं है। आम जनता से लेकर बॉलीवुड जगत के कई सितारे इस वायरस की चपेट में आ चुके हैं। वहीं मनोरंजन जगत के सितारे अब कोरोना का टीका लगवाते नजर आ रहे हैं। हाल ही में दक्षिण सिनेमा के अभिनेता नागार्जुन अक्किनेनी ने भी कोरोना वैक्सीन का पहला टीका लगवा लिया है। दक्षिण भारतीय स्टार ने मंगलवार को हैदराबाद के एक निजी अस्पताल में कोरोना वैक्सीन का पहला टीका लगवाया है। बता दें कि वो तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री के पहले सुपरस्टार हैं जिन्होंने कोरोना का टीका लगवाया है।
बता दें कि नागार्जुन से पहले दक्षिण सिनेमा के सुपरस्टार मोहनलाल और कमल हासन भी कोरोना का टीका लगवा चुके हैं। वहीं बॉलीवुड जगत के बहुत से सुपरस्टार ने कोरोना का टीका लगवा लिया है। हाल ही में आशा पारेख और अनूप जलोटा की कोरोना वैक्सीन लगवाते हुए तस्वीरें सामने आई। बता दें कि आशा पारेख और अनूप जलोटा से पहले सैफ अली खान, कमल हसन, सतीश शाह, जॉनी लीवर, जितेंद्र, परेश रावल और अनुपम खेर जैसे कई सितारें भी कोरोना वैक्सीन लगवा चुके हैं। कहा जा रहा है कि आने वाले दिनों में और भी कई सेलेब्स वैक्सीन लगवाने के लिए आगे आएंगे।