फिल्म 'मेजर साहब' के सीन में अमिताभ और नफीसा
- फोटो : यूट्यूब वीडियो ग्रैब
मेजर साहब में जया बच्चन की तकलीफ को बयां किया
फिल्म ‘मेजर साहब’ में एक सीन है, जहां अमिताभ बच्चन के किरदार को गोली लग जाती है, डॉक्टर इलाज के बाद भी उन्हें बचाने में नाकाम रहते हैं। ऐसे में अमिताभ के किरदार की पत्नी यानी नफीसा अली का किरदार, फूट-फूट कर रोता है। अपने पति के गुजर जाने का उसे यकीन नहीं होता है। फिर अजय देवगन के किरदार की एंट्री होती है, वह मेजर साहब के किरदार को पुकारते हैं। अचानक मेजर साहब यानी अमिताभ बच्चन के किरदार की उंगली हिलती है और पत्नी बनीं नफीसा डॉक्टर्स को पुकारती है। अगर इस सीन की बात की जाए तो इसमें कहीं ना कहीं नफीसा अली ने जया बच्चन के दर्द, तकलीफ को जिया था। असल जीवन में जब अमिताभ बच्चन को ‘कुली’ फिल्म के दौरान चोट लगी और उन्हें लगभग मृत घोषित किया जा चुका था, ऐसे में जया बच्चन ने ही उनकी पैर की उंगली को हिलते देखा था। इस बात का जिक्र कई मीडिया रिपोर्ट्स में मिलता है।
फिल्म 'लाइफ इन ए मेट्रो' में धर्मेंद्र और नफीसा
- फोटो : यट्यूब वीडियो ग्रैब
धर्मेंद्र संग किया किसिंग सीन
फिल्म ‘लाइफ इन ए मेट्रो’ में नफीसा अली ने धर्मेंद्र के साथ किसिंग सीन दिया था। उस समय नफीसा की उम्र 50 साल थी और धर्मेंद्र की उम्र 72 साल थी। फिल्म में दोनों ने उम्रदराज प्रेमियों का किरदार किया था। आगे नफीसा ने धर्मेंद्र के साथ फिल्म ‘यमला पगला दीवाना’ में भी काम किया।
सोशल वर्क में ज्यादा एक्टिव
नफीसा अली की पहचान महज एक हीरोइन की नहीं है। वह सोशल वर्क में भी खूब एक्टिव रही हैं। बतौर सोशल वर्कर उन्होंने काफी काम किया है। साथ ही पॉलिटिकली भी वह काफी एक्टिव रहती हैं। उन्होंने एक चुनाव भी लड़ा था लेकिन सफल नहीं हुईं। नफीसा अली ने कर्नल रविंद्र सिंह सोढ़ी से शादी की, उनके दो बच्चे हैं। बच्चों की परवरिश के लिए ही नफीसा ने बार-बार करियर से ब्रेक लिया।
कैंसर से लड़ी एक लंबी जंग
नफीसा अली जिंदगी में भी एक फाइटर हैं, उन्होंने कैंसर से एक लंबी लड़ाई लडी हैं। साल 2018 में नफीसा को ओवेरियन कैंसर हुआ था, अब वह कैंसर फ्री हैं। नफीसा कैंसर को लेकर भी अवेयरनेस फैलाने का काम करती हैं।