साउथ सुपरस्टार धनुष अपनी फिल्मों को लेकर अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं। अपनी बेहतरीन अदाकारी से दक्षिण भारतीय दर्शकों के साथ-साथ हिंदी पट्टी के लोगों के बीच भी अभिनेता ने अच्छी खासी फैन फॉलोइंग बना रखी है। ऐसे में हमारे पास धनुष के फैंस के लिए एक ऐसी खबर है, जिसे सुन सभी के चेहरों पर मुस्कुराहट आ जाएगी। दरअसल, ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो ने आज धनुष और सेल्वाराघवन की तमिल एक्शन थ्रिलर फिल्म 'नाने वरुवेन' के वैश्विक डिजिटल प्रीमियर की घोषणा कर दी है। यह फिल्म जल्द ही अमेजन पर स्ट्रीम करने के लिए मौजूद होगी।
विज्ञापन
Trending Videos
सिनेमाघरों में धमाल मचाने के बाद अब धनुष की यह बेहतरीन फिल्म 27 अक्टूबर से दुनिया भर के 240 देशों में प्राइम वीडियो पर दर्शकों के लिए स्ट्रीम की जाएगी। दर्शक अब अपने घरों में आराम से इस एक्शन थ्रिलर फिल्म का आनंद उठा सकते हैं। यह फिल्म तमिल और तेलुगु भाषाओं में उपलब्ध होगी। आपको बता दें कि यह धनुष और निर्देशक सेल्वाराघवन का साथ में पांचवां प्रोजेक्ट है, जिसमें धनुष को दोहरी भूमिकाओं में देखा जा सकता है। The Kapil Sharma Show: कपिल ने मजेदार तरीके से अजय से पूछा तीखा सवाल, बड़ी चतुराई से जवाब घुमाते दिखे अभिनेता
फिल्म के डिजिटल प्रीमियर की डेट का एलान करते हुए अमेजन प्राइम वीडियो ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर इसके पोस्टर साझा किए। इसके साथ ही लिखा, ' प्रकाश और छाया के बीच जंग....नाने वरुवेन 27 अक्तूबर से प्राइम पर स्ट्रीम की जाएगी।'
सेल्वाराघवन के निर्देशन में बनी यह फिल्म एक पिता प्रभु की कहानी है, जिसे पता चलता है कि उसकी बेटी पर भूतिया साया है। उसके पास अपनी बेटी को बचाने का एकमात्र तरीका अपने लंबे समय से अलग रह रहे जुड़वां भाई काथिर से मिलवाना है, जो एक हत्यारा होता है। यहीं से कहानी में ट्विस्ट आता है और यह दिलचस्प होती जाती है। जापान में 'आरआरआर' की स्क्रीनिंग पर दिखा जूनियर एनटीआर का जलवा, मिलने उमड़ा फैंस का हुजूम