फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'नागिन' के इस एक्टर ने खुद ही कर डाला अपने जुड़वा बच्चों का मुंडन, वीडियो और तस्वीरें वायरल

Mon, 16 Apr 2018 03:50 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Kinshuk Mahajan
विज्ञापन

टीवी शो 'नागिन' के एक्टर किंशुक महाजन ने अपने जुड़वां बच्चों को मुंडन संस्कार किया है। दिलचस्प बात यह है कि किंशुक ने अपने जुड़वां बच्चों का मुंडन संस्कार खुद ही किया है। इस बात को लेकर वह सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रहे हैं। 

विज्ञापन


 

Kinshuk Mahajan
किंशुक महाजन ने अपने जुड़वां बच्चों के मुंडन संस्कार की वीडियो और तस्वीरें भी शेयर की हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में किंशुक खुद अपने बच्चों का मुंडन करते हुए देखे जा रहे हैं। इस दौरान उनकी पत्नी दिव्या गुप्ता भी उनके साथ नजर आ रही हैं।
 

Kinshuk Mahajan
वीडियो वायरल होने के बाद फैंस इन फोटोज और वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं। वहीं, कुछ फैंस ऐसे भी हैं जो इस पोस्ट पर नाराजगी भी जता रहे हैं। अपने जुड़वां बच्चों के मुंडन संस्कार की तस्वीरों को शेयर करते हुए किंशुक ने लिखा है कि मेरे दो अनमोल रतन।
 

Kinshuk Mahajan
तस्वीर में किंशुक महाजन के जुड़वां बच्चों के साथ फैमिली के लोग भी नजर आ रहे हैं। बता दें कि किशुंक अक्सर अपने जुड़वा बच्चों की फोटोज इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते रहते हैं।
 
विज्ञापन

kinshuk mahajan - फोटो : instagram
छोटे पर्दे के बड़े सितारे किंशुक महाजन बीते 7 अक्टूबर को जुड़वां बच्चों के पिता बने थे। उनकी पत्नी और बचपन का प्यार दिव्या गुप्ता ने 7 अक्टूबर को एक बेबी बॉय और एक बेबी गर्ल को दिल्ली में जन्म दिया था। बता दें कि 'नागिन' में किंशुक रुद्र का किरदार निभाते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें