फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरे साथ ही कब्र में जाएगी मेरी कहानी: सलमान

Mon, 18 Jul 2016 08:33 AM IST
एजेंसी/ मुंबई
विज्ञापन
विज्ञापन
फिल्म अभिनेता सलमान खान ने कहा कि उन्हें अपनी जीवनी लिखने की कोई योजना नहीं है। वे अपनी कहानी अपने साथ ही कब्र में ले जाना पसंद करेंगे। सुलतान फिल्म के 50 वर्षीय अभिनेता सलमान खान रविवार को यहां सानिया मिर्जा की आत्मकथा “ एस अगेंस्ट ऑड्स ” के विमोचन के मौके पर कहा कि यदि मैं जीवनी लिखने के लिए कलम उठाऊंगा तो पुराने जख्म फिर हरे हो जाएंगे।
विज्ञापन


इसलिए मैं सोचता हूं कि अपनी कहानी अपने साथ कब्र में साथ ले जाऊंगा। इस मौके पर सानिया मिर्जा भी उपस्थित थीं। सलमान ने कहा कि भले ही इस समय टेनिस स्टार सानिया फिल्मों में काम करने की इच्छुक नहीं हैं पर भविष्य में इस बाबत उन्हें कोशिश जरूर करनी चाहिए। उल्लेखनीय है कि इस किताब में सानिया के जीवन के तमाम घटनाक्रम और उपलब्धियों का उल्लेख किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें