फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिर्फ 26 एपीसोड का है ये टीवी सीरियल, सजेगी बड़े परदे के सितारों की बारात

Thu, 24 Jan 2019 09:55 PM IST
अरविंद अरविंद एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
tv show
विज्ञापन

टीवी की दुनिया में नया शो  "माई नेम इज लखन" गणतंत्र दिवस वाली रात शुरू होने जा रहा है। इस शो में बड़े परदे के किरदार नजर आएंगे। गौरतलब है कि शो की पहली स्क्रीनिंग के लिए और शो की कास्ट यानी श्रेयस तलपड़े, परमीत सेठी, सना मकुल और अर्चना पूरन सिंह की हौसला अफजाई करने पहुंचे थे। इस शो में बस 26 एपीसोड होंगे। शो 26 जनवरी से टी वी पर नजर आएगा। 

विज्ञापन


इस शो में अगर इन कलाकारों के किरदारों की बात करें तो बता दें कि अभिनेता श्रेयस तलपड़े शो में मुंबई के टपोरी के किरदार में नजर आएंगे। अभिनेत्री अर्चना और उनके पति परमीत शो में भी निभाएंगे पती-पत्नी की भूमिका में ही नजर आएंगे। ये शो सोनी पर टेलीकास्ट होगा। 

बात करें शो की कहानी की तो बता दें कि यह शो बाप-बेटे के इर्द-गिर्द घूमेगा। लखन के पिता मानते हैं कि इस दुनिया में सबकुछ अच्छा है, लेकिन लखन का मानना है कि सिर्फ मजबूत लोग ही इस खराब दुनिया में गुजारा कर सकते हैं। वहीं, श्रेयस ने पहली बार छोटे परदे पर डेब्यू करने और शो में काम करने को लेकर कहा ' इस शो का हिस्सा बनने पर मुझे बहुत खुशी है, शो में मेरा किरदार लखन का है, मुझे उम्मीद है कि दर्शक मेरे इस नए अंदाज को जरूर पसंद करेंगे जिसमें में एक्शन, इमोशनल और कॉमिक अवतार में नजर आऊंगा।'
विज्ञापन
विज्ञापन


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें