फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एकदिन मेरे पापा मेरे साथ जरूर होंगेः आलिया

Sat, 12 Apr 2014 07:44 AM IST
अमर उजाला दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
आलिया भट्ट का कहना है कि उनके पापा महेश भट्ट आज नहीं तो कल उनके साथ जरूर खड़े होंगे।
विज्ञापन


अभिनेत्री आलिया भट्ट अपने फिल्मकार पिता महेश भट्ट के निर्देशन में काम करने के लिए तड़प रही है। अभी तक दो फिल्मों में अभिनय करने वाली आलिया को उम्मीद है कि एक दिन वह उनके लिए पटकथा लिखेंगे और फिल्म का निर्देशन भी करेंगे।

यह पूछे जाने पर कि उनके पिता उन्हें लेकर फिल्म का निर्देशन कब करेंगे? उन्होंने कहा, "मेरे पास भी यही सवाल है, लेकिन यकीनन ऐसा होगा। यह सही समय पर होगा।"
विज्ञापन


आलिया ने कहा, "यह 'आशिकी 2' सरीखी फिल्म होगी, जो याद की जाएगी। मैंने कई बार उन्हें मनाने का प्रयास किया, वह निश्चित रूप से मेरे लिए पटकथा लिखेंगे।"

मशहूर फिल्मकार भट्ट को 'सारांश', 'अर्थ' और 'नाम' सरीखी फिल्मों के लिए सराहा गया है। उन्होंने वर्ष 1989 में स्वयं निर्देशित फिल्म 'डैडी' से अपनी बड़ी बेटी पूजा भट्ट को लांच किया था और बाद में उनके 'साथ दिल है कि मानता नहीं' और 'जख्म' सरीखी सफल फिल्में बनाईं।
विज्ञापन


लेकिन 'कारतूस' (1999) फिल्म के बाद उन्होंने निर्देशन को अलविदा कह दिया। वह अब फिल्में बनाते हैं और अपने बैनर 'विशेष फिल्म्स' तले नई प्रतिभाओं को लांच करते हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें